रेलवे ने दिया बेरोजगारों को कमाई का शानदार मौका, बस एक शर्त
Last Updated:
रेलवे ने बेरोजगारों को लोगों के लिए कमाई का एक बेहतर मौका दिया है. इसके लिए एक शर्त यह है कि यह मौका सिर्फ दिव्यांगजनों के लिए है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ श्रम करने की जरूरत नहीं होगी. यह कमाई आप बैठे बैठे कर सकते हैं.
ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन.
झांसी.रेलवे ने बेरोजगारों को लोगों के लिए कमाई का एक बेहतर मौका दिया है. इसके लिए एक शर्त यह है कि यह मौका सिर्फ दिव्यांगजनों के लिए है. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ श्रम करने की जरूरत नहीं होगी. यह कमाई आप बैठे बैठे कर सकते हैं. झांसी मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों पर लगी 22 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) के ऑपरेशन के लिए 65 दिव्यांग फेसिलिटेटर (सहायक) की भर्ती की जा रही है.
रेलवे के अनुसार इस योजना के तहत केवल दिव्यांगजन ही आवेदन कर सकते हैं, खासकर गतिशील अक्षमता (लोकोमोटर डिसएबिलिटी) वाले अभ्यर्थी होने चाहिए. सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी, उनके दिव्यांग परिवारजन और सामान्य दिव्यांग नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं.
यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार देने के साथ-साथ उन्हें रेलवे की यात्री सेवाओं से जोड़ने का प्रयास है. चयनित फेसिलिटेटर यात्रियों को एटीवीएम मशीन से टिकट लेने में मदद करेंगे. हर टिकट पर उन्हें कमीशन मिलेगा, जिससे नियमित आय का जरिया बनेगा.
यहां लगेंगी मशीनें
ये मशीनें झांसी मंडल के इन 12 स्टेशनों पर लगी हैं. वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, ललितपुर, डबरा, दतिया, उरई, खजुराहो और हरपालपुर में लगेंगी. आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नजदीकी बुकिंग कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं.
ऐसे करें आवदेन
आवेदन पत्र रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 है.झांसी मंडल की यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कदम है. यह योजना यात्रियों को तेज और आसान टिकटिंग सुविधा देने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को रोजगार का अवसर भी देगी. भारतीय रेलवे ने सभी पात्र दिव्यांगजनों, खासकर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे इस मौके का लाभ जरूर उठाएं. पहले भी इस तरह की पहल की जा चुकी है.