रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की तस्करी करने वाले 8 गुनाहगारों को सजा, ATS कोर्ट का फैसला

0
रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की तस्करी करने वाले 8 गुनाहगारों को सजा, ATS कोर्ट का फैसला


Last Updated:

एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि त्रिपुरा में बांग्लादेश बॉर्डर पर पर उनके सिंडिकेट के लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों को पैसा लेकर बॉर्डर पार कराते हैं. आरोपी नूर ने बताया था कि रोहिंग्या इस्माइल और रहमतुल्लाह के कहने पर शमी उर रहमान के साथ मिलकर लोगों को अवैध रूप से भारत ला रहा था.

Zoom

यूपी एटीएस कोर्ट ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की तस्करी करने वाले गुनाहगारों को सुनाई सजा.

लखनऊः रोहिंग्या और बांग्लादेशी महिलाओं, पुरुषों, बच्चों की अवैध ट्रैफिकिंग के दोषियों को सजा दी गई है. स्पेशल एटीएस कोर्ट ने मामले में नौ दोषियों को सजा सुनाई है. बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद नूर उर्फ नूरूल इस्लाम को 8 साल कैद और 3900 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई. रोहिंग्या मुस्लिम रहमतुल्लाह को 8 साल कैद और दो हज़ार रुपए जुर्माने की सजा. इसके अलावा इस्माइल को 8 साल कैद और दो हज़ार रुपए का जुर्माना, मोहम्मद रफी उर्फ रफीकुल इस्लाम को 8 साल कैद और 3900 रुपए जुर्माने, अरशद मियां उर्फ पप्पन को 8 साल कैद और 3900 रुपए जुर्माने, मोहम्मद हुसैन को 8 साल कैद और 3400 रुपए जुर्माने, अब्दुल शकूर को 7 साल कैद और 2900 रुपए जुर्माने और अली मियां को 7 साल कैद और 2900 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है.

बांग्लादेशी महिलाओं का विवाह के नाम पर होता था शोषण
भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर इस सिंडिकेट की जानकारी यूपी एटीएस को मिली थी. यह सिंडिकेट म्यांमार के रोहिंग्या और बांग्लादेशी महिलाओं,पुरुषों, बच्चों को धोखाधड़ी से शोषण के लिए अवैध रूप से मानव तस्करी कर भारत लाते थे. भारत लाई गई इन महिलाओं का विवाह के नाम पर शोषण किए जाने के लिए बेचा जा रहा था. वहीं पुरुषों और बच्चों को फैक्ट्री में काम दिलाने के बहाने आर्थिक शोषण किया जा रहा था. एटीएस में आरोपी नूर मोहम्मद का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ.

एटीएस ने गाजियाबाद स्टेशन से नूर को किया था गिरफ्तार
नूर इस्लाम अपने साथ रोहिंग्या महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बांग्लादेश के रास्ते भारत लाया था. 26 जुलाई 2021 को ट्रेन से दिल्ली ले जाकर दलालों को बेचने की तैयारी थी. एटीएस ने गाजियाबाद स्टेशन से मोहम्मद नूर को गिरफ्तार कर रोहिंग्या महिला ,पुरुषों और बच्चों को बरामद किया था. बाद में नूर की निशानदेही पर दिल्ली स्टेशन से रहमतुल्लाह को भी गिरफ्तार किया था.

सिंडिकेट लोग पैसा लेकर कराते थे बॉर्डर पार
एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि त्रिपुरा में बांग्लादेश बॉर्डर पर पर उनके सिंडिकेट के लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों को पैसा लेकर बॉर्डर पार कराते हैं. आरोपी नूर ने बताया था कि रोहिंग्या इस्माइल और रहमतुल्लाह के कहने पर शमी उर रहमान के साथ मिलकर लोगों को अवैध रूप से भारत ला रहा था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *