लखनऊ में मां-बेटे के हत्या आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

0
लखनऊ में मां-बेटे के हत्या आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली


Last Updated:

Lucknow Double Murder Case: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में मां-बेटे के हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में आरोपी किशन रावत गोली लगने से घ्याल हो गया. आरोपी ने महिला से दुह्कर्म के बाद उसकी और उसके दिव्यांग बेटे की हत्या कर दी थी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में एक विधवा महिला और उसके जन्मांध बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पड़ोसी मजदूर किशन रावत ने ही महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी और बेटे की हत्या कर दी थी.

सिसेंडी गांव निवासी रेशमा बानो एक विधवा महिला थीं, जो पान मसाला की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं. उनका 18 वर्षीय बेटा शादाब दोनों आंखों से पूर्ण रूप से दृष्टिहीन था. सोमवार की रात घर में घुसकर किशन रावत ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि महिला के साथ बलात्कार हुआ था, जबकि बेटे को गला घोंटने के बाद पानी से भरे टब में डुबोकर मार डाला गया. महिला का शव कमरे में बिस्तर के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि बेटे का शव टब में पड़ा था.

बुधवार रात हुई मुठभेड़

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पड़ोसी युवक किशन रावत पर शक हुआ. पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की. बुधवार देर रात बाजखेड़ा इलाके में छिपे आरोपी को घेरने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. मुठभेड़ में आरोपी के एक पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाने के इरादे से हत्या की गई. जांच में सीसीटीवी फुटेज, पड़ोसियों के बयान और फोरेंसिक सबूतों का सहारा लिया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पहले भी महिला से छेड़छाड़ कर चुका था.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *