लहंगा हो या लांचा…2000 से 20,000 तक, वैरायटी भी दमदार, मेरठ की घंटाघर मार्केट कर रही है दुल्हनों का दिल खुश

0
लहंगा हो या लांचा…2000 से 20,000 तक, वैरायटी भी दमदार, मेरठ की घंटाघर मार्केट कर रही है दुल्हनों का दिल खुश

Last Updated:

Meerut News: मेरठ की घंटाघर मार्केट में ब्राइडल लहंगों की जबरदस्त वैरायटी बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध है. दिल्ली जैसी क्वालिटी और होलसेल रेट पर मिलने वाले लहंगे, साड़ियां और सूट इस मार्केट को शादी की शॉपिंग का बड़ा केंद्र बना रहे हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले वे सभी ग्राहक, जो वैवाहिक सीजन के लिए ब्राइडल लहंगा खरीदना चाहते हैं और इसके लिए दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. अब उन्हें दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरठ की घंटाघर मार्केट में भी विभिन्न प्रकार के ब्राइडल लहंगे बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

लोकल 18 से खास बातचीत में घंटाघर मार्केट के लहंगा व्यापारी जावेद बताते हैं कि दिल्ली के चांदनी चौक और भुवनेश्वर मार्केट की तरह ही मेरठ की घंटाघर मार्केट में भी हर तरह के लहंगे बेहद कम दाम में मिल जाते हैं. जयपुर, राजस्थान और गुजरात के सूरत में बनने वाले लहंगों की लगभग हर वैरायटी यहां उपलब्ध है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

वे बताते हैं कि वर्तमान समय में ट्रेडिशनल लहंगे की सबसे अधिक मांग है. इसी को देखते हुए मार्केट में फ्लोरल लहंगे, एंब्रॉयडरी लहंगे, हैंडवर्क लहंगे, फ्यूज़न लहंगे और कई अन्य डिज़ाइन उपलब्ध हैं, जिनमें से ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

कीमत की बात करें तो यहां 2000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक के खूबसूरत लहंगे आसानी से मिल जाते हैं. जबकि मेरठ की अन्य मार्केट्स में यही 2000 रुपए वाला लहंगा 20,000 रुपए तक में मिलता है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

चूंकि घंटाघर मार्केट होलसेल मार्केट है, इसलिए बड़ी मात्रा में सूरत और अन्य शहरों से माल यहां आता है, जिससे कीमतें काफी कम हो जाती हैं. यही कारण है कि न केवल आम ग्राहक बल्कि विभिन्न शहरों के व्यापारी भी यहां से भारी मात्रा में लहंगे खरीदकर अपनी दुकानों पर अच्छी कीमतों पर बेचते हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

मार्केट की खासियत यह है कि जैसे दिल्ली के चांदनी चौक में साड़ियां, सूट और पैंट-शर्ट जैसी तमाम वैरायटी मिलती है, वैसे ही यहां भी वैवाहिक सीजन के लिए कपड़ों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध है. यहां 200 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की बेहतर क्वालिटी की साड़ियां मिल जाती हैं. पैंट-शर्ट और सूट भी होलसेल रेट पर उपलब्ध हैं.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

अगर आप भी लहंगा, सूट या साड़ी की खरीदारी के लिए जा रहे हैं तो मेरठ के घंटाघर स्थित नगर निगम ऑफिस के पास आपको ऐसी कई दुकानें मिल जाएंगी, जहां एक से बढ़कर एक ब्राइडल लहंगे और अन्य वैवाहिक परिधानों की शानदार वैरायटी उपलब्ध है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ, वैवाहिक सीजन, ब्राइडल लहंगा, खरीदारी, मेरठ, घंटाघर, लोकल 18,Western Uttar Pradesh, Meerut, Wedding Season, Bridal Lehenga, Shopping, Meerut, Clock Tower, Local 18

ब्राइडल लहंगों के साथ-साथ यहां लांचा और अन्य ड्रेसों की भी विभिन्न श्रेणियां मिलती हैं. हां, कीमत को लेकर मोलभाव करना आपके कौशल पर निर्भर करता है. क्योंकि यहां पहले रेट ऊंचे बताए जाते हैं, लेकिन जो ग्राहक अच्छी तरह से बारगेनिंग करना जानते हैं, वे बेहद कम दाम पर बेहतरीन कपड़े खरीद ले जाते हैं-वह भी दिल्ली मार्केट जैसी क्वालिटी में.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

लहंगा हो या लांचा…वैरायटी भी दमदार,मेरठ की मार्केट कर रही है दुल्हनों को खुश

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *