वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र को मारी गोली, कैंपस छावनी में तब्दील
Last Updated:
Breaking News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र को गोली मारी गई है. छात्र को गंभीर हालत में बीएचयू ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है. कैंपस में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.
वाराणसी के यूपी कॉलेज में फायरिंग
वाराणसी. यूपी के वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज में हुई फायरिंग में एक छात्र को गोली लगी है. घायल छात्र की पहचान सूर्य सिंह के रूप में हुई है. छात्र को गंभीर हालत में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि मंजीत नाम के छात्र ने प्रिंसिपल के मौजूदगी में ही गोली चलाई. फायरिंग की घटना के बाद कॉलेज कैंपस में तनाव है. जिसके बाद पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें