विदेश में करना है नौकरी तो इंटरव्यू में इन बातों का रखें ध्यान, तो झट से होगा सिलेक्शन

0
विदेश में करना है नौकरी तो इंटरव्यू में इन बातों का रखें ध्यान, तो झट से होगा सिलेक्शन


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

विदेशों में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है, क्योंकि विदेशों में नौकरी के अच्छे खासे पैसे मिलते हैं. इस बीच मुरादाबाद सेवायोजन विभाग ने जर्मनी, इजराइल और जापान में केयरटेकर, केयरगिवर, नर्सिंग के पदों के लिए …और पढ़ें

X

इंटरव्यू में इन बातों का रखें ख्याल।

मुरादाबाद सेवायोजन विभाग ने जर्मनी, इजराइल और जापान में केयरटेकर, केयरगिवर, नर्सिंग के पदों के लिए नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है. सैलरी लाखों में है. इसके साथ ही इच्छुक लोगों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है. वह जल्द से जल्द आवेदन कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही नौकरी प्राप्त करने से पहले इंटरव्यू के दौरान इच्छुक अभ्यर्थियों को बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखना होगा. अगर वह इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे, तो झट से उनका सिलेक्शन हो जाएगा.

कई देशों में है वैकेंसी

सहायक सेवायोजन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि इजराइल, जर्मनी और जापान की वैकेंसी चल रही है, जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया भी अभी चल रही है. इस प्रक्रिया में इंटरव्यू के समय आपकी इंग्लिश अच्छी होनी चाहिए. आपको अच्छे से इंग्लिश लिखनी और बोलनी आनी चाहिए. कुछ दिन पहले कंस्ट्रक्शन लेवल पर इजरायल के लिए भर्ती निकली थी. उसमें इंटरव्यू के समय बच्चों को टूल्स के नाम हिंदी में तो आते थे, लेकिन इंग्लिश में नहीं आते थे. इस वजह से उनका सिलेक्शन नहीं हुआ.

वैकेंसी के हिसाब से नॉलेज रखें अभ्यार्थी

इस बार एएनएम, जीएनएम और नर्सिंग करने वालों को मौका मिलेगा, लेकिन उसके लिए नॉलेज होना अनिवार्य है. इसके साथ ही आपको इंग्लिश का अच्छा ज्ञान होना भी जरूरी है.  अगर आप जर्मनी और जापान में जॉब करना चाहते हैं, तो जर्मन और जापानी भाषा भी आपको आनी चाहिए. साथ ही साथ आपके पास वैलिड पासपोर्ट होना चाहिए. इसमें एज क्राइटेरिया भी है जिसमें कहीं 25 से 45 है. तो कहीं अलग है. यह सभी चीज पोर्टल पर देखकर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए और आवेदन करना है. इसके साथ ही अपने पर्सनालिटी डेवलपमेंट को भी ध्यान में रखते हुए इंटरव्यू में हिस्सा लेना है और आप जिस देश में काम करना चाहते हैं उस देश की भाषा को भी ठीक से समझना है और बोलना आना चाहिए. इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यदि आप इंटरव्यू देंगे तो झट से आपकी नौकरी लग जाएगी.

homeuttar-pradesh

इंटरव्यू में रखें इन बातों का ध्यान, विदेशों में झट से मिल जाएगी नौकरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *