विनीता तुम्हारा फॉर्म, दिनेश तुम्हारा? वारयल हो रहा रामपुर का ये BLO, देखते रह जाओगे SIR फॉर्म भरवाने का अंदाजा

0
विनीता तुम्हारा फॉर्म, दिनेश तुम्हारा? वारयल हो रहा रामपुर का ये BLO, देखते रह जाओगे SIR फॉर्म भरवाने का अंदाजा


Last Updated:

Rampur viral BLO : SIR अभियान में लगाए गए BLO के बारे में कई बुरी खबरें आई हैं. काम के दबाव में कोई कुएं में कूद गया तो किसी ने फांसी लगा ली. कई झकझोरने वाले वीडियो भी सामने आए. प्रशासनिक अधिकारियों पर सवाल उठे. इसी बीच, एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भी एक BLO ही है, जो SIR फॉर्म अलग अंदाजा में भरवाता दिख रहा है.

रामपुर. यूपी के कई जिलों से इस समय BLO पर काम का दबाव बढ़ने और तनाव की वजह से खुदकुशी जैसी दुखद खबरें सामने आ रही हैं. चुनावी सीजन हो या संशोधन अभियान BLO पर हमेशा से काम का भार सबसे रहता है. इसी बीच रामपुर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने माहौल थोड़ा हल्का कर दिया है और लोगों को ये एहसास भी दिलाया है कि काम अगर दिल से किया जाए तो बोझ नहीं लगता. रामपुर के इस BLO शिक्षक का नाम है राकेश विश्वकर्मा, जो इन दिनों अपने अनोखे अंदाज की वजह से जिले में ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बने हैं. जहां BLO दरवाजे-दरवाजे जाकर दस्तक देते हुए फॉर्म भरवाने की अपील कर रहे हैं, राकेश इसका तरीका थोड़ा हटकर अपनाते हैं.

मुस्कुराते हुए बाहर आते लोग

राकेश रोज सुबह तैयार होकर घर से निकलते हैं. स्कूटी उठाते हैं और हाथ में एक छोटा सा माइक पकड़कर मोहल्लों में पहुंच जाते हैं. फिर शुरू होता है उनका अनोखा अनाउंसमेंट. भइया जिसके भी SIR फॉर्म रह गए हैं जमा करा दो. विनीता… दिनेश… तुम्हारा भी SIR फॉर्म रह गया है. जल्दी भरवा लो. उनका यह अंदाज न तो किसी तरह का दबाव डालता है और न ही किसी तरह की भागदौड़ बल्कि लोग मुस्कुराते हुए बाहर आते हैं और फॉर्म पूरा करवाते हैं. बच्चे बुजुर्ग, महिलाएं सब राकेश को देखकर खुश हो जाते हैं.

स्कूल के बच्चे भी फैन

असल में राकेश का स्वभाव शुरू से ही थोड़ा मस्तमौला रहा है. स्कूल में भी अपने बच्चों के साथ ऐसा ही अपनापन रखते हैं. यही वजह थी कि जब पिछले साल उनका ट्रांसफर हुआ था तो स्कूल के बच्चे फूट-फूटकर रो पड़े थे. उस वीडियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

विनीता तुम्हारा फॉर्म, दिनेश तुम्हारा? वारयल हो रहा रामपुर का ये BLO



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *