वृषभ राशि के जातक आज काटेंगे चांदी, पार्टनर के साथ अनबन पर लगेगी ब्रेक, बन रहा ऐसा योग

0
वृषभ राशि के जातक आज काटेंगे चांदी, पार्टनर के साथ अनबन पर लगेगी ब्रेक, बन रहा ऐसा योग


Last Updated:

वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए काशी के ज्योतिषाचार्य कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के लिए आज का दिन वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा. जिनके वैवाहिक जीवन में अनबन चल रही है, आज उस पर ब्रेक लगेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सरकारी दफ्तर में रुका हुआ काम भी पूरा होगा.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 फरवरी को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज मधुरता आएगी. जिनके वैवाहिक जीवन में अनबन चल रही है, आज उस पर भी ब्रेक लगेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी दफ्तर में रुका हुआ काम भी आज आपका पूरा होगा.

कहां लगाएं पैसा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करें. आज आप किसी को भी पैसा उधार न दें वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सरकारी स्कीम जैसे टीडी, एफडी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते होंगे मधुर
वृषभ राशि के जिन जातकों के पार्टनर हैं, आज उनके रिश्ते बेहतर होंगे. आज आपके पार्टनर से चल रही तू-तू मैं-मैं भी समाप्त होगी. आज आप अपने पार्टनर के बातों को समझें और उसे वक्त दें. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *