वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों है खास और चुनौतीपूर्ण? ज्योतिष ने बताया
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: अक्सर लोग दिन की शुरुआत से पहले अपनी राशि के बारे में जानना चाहते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहने वाला है. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातक वालों का आज का दिन कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज घनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज परिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे. आज आप अपने रिश्तों को संभालकर रखें. आज विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा, वरना इसका खमियाजा आपको भुगतना होगा.
बिजनेस करने वालो के लिए दिन होगा सामान्य
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आपको न तो बहुत नुकसान होगा और न ही आप ज्यादा फायदा कमा पाएंगे. आज आप नए काम के श्रीगणेश से भी बचें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में निवेश से बचें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.
लव लाइफ में पार्टनर से रिश्ते होंगे मधुर
वृषभ राशि के जातक का लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगा. आज आपके पार्टनर से चला आ रहा झगड़ा भी समाप्त होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें अपने परिवार और दोस्तों को वक्त भी देना होगा.
चावल का करें दान
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 3 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान भगवान शिव की पूजा आराधना करें और हो सके तो सवा किलो चावल का दान भी करें. इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.