वैलेंटाइन डे से पहले घर में खिल उठेंगे ढेरों गुलाब! बिना माली के हर टहनी देगी फूल, बस ये काम कर लें
Last Updated:
Valentine Day 2026 : वैलेंटाइन डे आते ही गुलाब की मांग बढ़ जाती है और बाजार में दाम भी आसमान छूने लगते हैं. ऐसे में अगर आप अपने लव को कुछ खास देना चाहते हैं तो घर पर उगा गुलाब सबसे बढ़िया तोहफा बन सकता है. अच्छी बात यह है कि गुलाब उगाने के लिए माली या महंगे इंतजाम जरूरी नहीं थोड़ी समझदारी और देसी तरीकों से आपका गमला खुद गुलाबों से भर सकता है.
वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज़ डे होता है और गुलाब सबसे खास माना जाता है.अक्सर लोग सोचते हैं कि गुलाब उगाना बहुत झंझट का काम है. इसके लिए माली चाहिए, खाद चाहिए, महंगी मिट्टी चाहिए लेकिन सच्चाई इससे अलग है अगर आप घर में एक गमला, सही धूप और देसी खाद का ध्यान रख लें तो गुलाब खुद ही खुश हो जाता है रोज़ डे पर बाजार से गुलाब खरीदने की बजाय अपना पौधा ज्यादा खास लगता है.

घर में गुलाब लगाने की शुरुआत पौधे से होती है बीज से गुलाब उगाने में वक्त लगता है इसलिए नर्सरी से पहले से तैयार पौधा लेना आसान रहता है.छोटे या देसी किस्म के गुलाब घर, छत और बालकनी के लिए अच्छे होते हैं.पौधा लेते वक्त देखें कि पत्तियां हरी हों और टहनियां मजबूत हों अच्छा पौधा होगा तो बिना माली भी गुलाब जल्दी जम जाता है और फूल देने लगता है.

गुलाब के लिए सांस लेने वाली मिट्टी और गहरा गमला अच्छा होता है.कम गहराई वाले गमले में जड़ें फैल नहीं पातीं नीचे छेद होना जरूरी है ताकि पानी रुके नहीं.मिट्टी के लिए बाजार के महंगे पैकेट जरूरी नहीं साधारण मिट्टी में देसी खाद, थोड़ी रेत और नीम खली मिल जाए तो गुलाब को पूरा पोषण मिल जाता है. सही गमला और मिट्टी गुलाब की सेहत की नींव होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

गुलाब ज्यादा नखरे नहीं करता लेकिन देखभाल जरूर चाहता है. रोज 5 से 6 घंटे की धूप मिले तो पौधा मजबूत रहता है और पानी रोज डालने की जरूरत नहीं होती है. जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखने लगे तभी पानी लगाए वरना ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब हो जाती हैं. इसके साथ ही पौधे को खुली हवा वाली जगह रखें. अगर धूप, पानी और जगह सही है तो बिना किसी दवा के भी गुलाब खिलता रहता है.

जब गमले में गुलाब खिलता है तो उसकी खुशी अलग होती है. वैलेंटाइन डे हो या कोई खास मौका अपने हाथ से उगाया गुलाब देने का एहसास बाजार के फूल से कहीं ज्यादा होता है देसी खाद, हल्की छंटाई और थोड़ा ध्यान देने से एक ही पौधे पर बार-बार फूल आते हैं माली के बिना भी अगर गुलाब खिल रहा है तो समझिए आपने सही तरीका सीख लिया है.

कई लोग गुलाब की टहनी या फिर मुरझाया हुआ गुलाब काटने से डरते हैं लेकिन यही सबसे जरूरी काम है जैसे ही फूल मुरझाए उसे काट देना चाहिए.ऐसा करने से पौधा नई कली बनाने में ताकत लगाता है और हल्की छटाई से टहनियां फैलने लगती हैं और टाइम पर फूल आने लगते हैं. रोज डे से पहले अगर समय पर छटाई कर दी जाए तो गमला गुलाब के फूलों से भर सकता है.

गुलाब को महंगी दवाइयों की नहीं देसी खाद की जरूरत होती है. घर में बची छाछ, केले के छिलके या सरसों की खली गुलाब के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है. हर 10 से 15 दिन में हल्का देसी खाद देने से पौधा मजबूत रहता है और कलियां ज्यादा आती हैं. यही वजह है कि बिना माली भी गुलाब लंबे समय तक फूल देता रहता है.

वैलेंटाइन वीक में बाजारों में गुलाब के दाम आसमान छूने लगते हैं ऐसे में अगर आपके घर के गमले में गुलाब खिला हो तो उससे अच्छा तोहफा कोई नहीं अपने हाथ से उगाया गुलाब सिर्फ फूल नहीं एक एहसास होता है.जब आप अपने प्रिय को घर का गुलाब देते हैं तो उसमें मेहनत, प्यार और समय तीनों की खुशबू होती है.