शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण, 5 जनवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

0
शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण, 5 जनवरी तक करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में शहीद सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा उनकी विधवाओं के लिए निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस योजना के तहत कंप्यूटर टैली (180 घंटे) और कंप्यूटर फैशन डिजाइनिंग (300 घंटे) के कोर्स ऑनलाइन घर बैठे किए जा सकते हैं. यूपी सरकार की यह पहल पात्र परिवारों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है.

गाजियाबाद: शहीद सैनिकों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों तथा उनकी विधवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. अब ऐसे परिवारों को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण का अवसर दिया जा रहा है. यह पहल सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय, लखनऊ के माध्यम से की जा रही है, जिसका लाभ गाजियाबाद के पात्र आश्रित भी उठा सकते हैं.

इस योजना के तहत दो प्रमुख कोर्स उपलब्ध हैं:

  1. कंप्यूटर टैली कोर्स – 180 घंटे का प्रशिक्षण
  2. कंप्यूटर फैशन डिजाइनिंग कोर्स – 300 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण

दोनों कोर्स पूरी तरह सरकार द्वारा निःशुल्क कराए जा रहे हैं और अभ्यर्थी इन्हें घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पूरा कर सकते हैं.

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार हर वर्ष शहीदों और पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए सीमित संख्या में सीटें निर्धारित करती है. इस वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 कर दी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय गाजियाबाद में जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं.

आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज:

  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • शहीद या पूर्व सैनिक से संबंध का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

यह योजना शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों को तकनीकी कौशल से जोड़ने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. ऑनलाइन प्रशिक्षण होने के कारण यह उन लोगों के लिए भी सुविधाजनक है जो घर से बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते. जिला सैनिक कल्याण विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि 5 जनवरी 2026 से पहले पंजीकरण कर निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और भविष्य को मजबूत बनाएं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण,जानिए प्रक्रिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों