शावकों के नाम हो रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र, सामने आया ये क्यूट वीडियो

0
शावकों के नाम हो रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र, सामने आया ये क्यूट वीडियो


Last Updated:

Pilibhit Tiger Reserve News : हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के ज़ोन 01 में 1 बाघिन अपने 2 शावकों के साथ घूमते देखी गई है. जानकारी के मुताबिक इन शावकों की उम्र अभी एक वर्ष के आसपास है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व की आंतरिक गणना के अनुसार बाघों की संख्या 79 से अधिक हो गई है.

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 2025-26 शावकों के नाम होता जा रहा है. वर्ष 2022 में हुई गणना के अनुसार बाघों का कुनबा भले ही 71 का बताया जा रहा है. लेकिन पर्यटन सत्र की शुरुआत से ही अलग-अलग जगहों पर शावकों के देखे जाने के बाद से यह आंकड़ा निश्चित तौर पर बढ़ रहा है. हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व से एक बाघिन का अपने शावकों के साथ चहलकदमी करने का वीडियो सामने आया है.

बीते वर्ष पीलीभीत में तमाम बाघिन अपने शावकों के साथ देखी गई थी. उन्हे सुरक्षित वातावरण देने के लिहाज से पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कई प्रयास किए थे. इधर हाल ही में पीलीभीत टाइगर रिजर्व के ज़ोन 01 में 1 बाघिन अपने 2 शावकों के साथ घूमते देखी गई है. जानकारी के मुताबिक इन शावकों की उम्र अभी एक वर्ष के आसपास है. कुछ नेचुरलिस्ट द्वारा बाघिन की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग पीलीभीत का भविष्य बताते हुए सराह रहे हैं.

कैसे बढ़ी पीलीभीत में बाघों की संख्या
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सन 2006 में महज 4 बाघ थे. वहीं, 2010 में यह संख्या बढ़कर 14 हो गई. 2014 में टाइगर रिजर्व की घोषणा के दौरान यह कुनबा बढ़कर 25 हो गया. इसके बाद बेहतरीन सुरक्षा व संरक्षण के दम पर यह संख्या महज 4 सालों में 65 पहुंच गई. बीते साल एनटीसीए द्वारा जारी किए गए 2022 के आंकड़ों के अनुसार, अब 71 से भी अधिक बाघ पीलीभीत टाइगर रिजर्व की शोभा बढ़ा रहे हैं. वहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व की आंतरिक गणना के अनुसार यह आंकड़ा 79 से अधिक हो गया है.

ये हैं सफारी के दाम
वीक डेज़ में जंगल की सैर करने के लिए जिप्सी बुकिंग के लिए 3920 रुपए खर्च करने होंगे, वहीं जेनोन गाड़ी के लिए यह क़ीमत 4420 रुपए है. वही वीकेंड में बाघ का दीदार करने के लिए लोगों को कुछ अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा. वीकेंड में जिप्सी की बुकिंग के लिए व्यक्ति को 4200 रुपए, वहीं जेनोन के लिए 4700 रुपए खर्च करने होंगे. इन वाहनों में अधिकतम छह व्यक्ति सवार हो सकते हैं. यहां आने के लिए आपको सबसे पहले पीलीभीत जिला मुख्यालय पहुंचना होगा. आप नेहरू पार्क से सफारी बुक कर सकते हैं या फिर महोफ व मुस्तफाबाद एंट्री प्वाइंट से भी जंगल सफारी के वाहन किराए पर ले सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग के लिए आप pilibhittigerreserve.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

शावकों के नाम हो रहा पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र, सामने आया ये क्यूट वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *