शॉर्ट फिल्म में बनाना चाहते हैं करियर तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Last Updated:
शॉर्ट फिल्म के क्षेत्र में जो भी युवा अपना करियर बनाना चाहते हैं. ऐसे सभी युवा फिल्म बनाते समय कंटेंट और स्क्रिप्ट के लिए विशेष सावधानी रखें. ताकि फिल्म को प्रोड्यूस करते समय किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. आपके द…और पढ़ें
सांकेतिक फोटो
मेरठ: अगर आप भी शॉर्ट फिल्म से संबंधित क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं. जिसके लिए आप विभिन्न प्रकार की शार्ट फिल्म भी बना रहे हैं. लेकिन आपकी शॉर्ट फिल्म को सोशल मीडिया पर उस प्रकार से लोगों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है. अगर ऐसे सभी युवा फिल्म बनाते समय कंटेंट पर विशेष फोकस करेंगे, तो निश्चित ही उनकी फिल्म को सफलता मिलेगी. यह बात लोकल-18 से खास बातचीत करते Gravity Realm Entertainment के प्रोड्यूसर अखिलेश वर्मा द्वारा कही गई.
टाइटल के अनुसार ही रहे फिल्म
प्रोड्यूसर अखिलेश वर्मा ने कहा कि बदलते दौर में शॉर्ट् फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसलिए जो भी युवा शॉर्ट फिल्म बनाने जा रहे हैं. वह संबंधित कहानी को काफी रोचक तरीके से लिखें. क्योंकि जितना अच्छी कहानी की स्क्रिप्टिंग होगी. उसके अनुसार फिल्म में रोल निभाना भी एक्टर के लिए काफी आसान रहेगा. जिससे कि आपकी मूवी दर्शक को काफी पसंद आएंगी. इतना ही नहीं वह कहते कि जब आप किसी भी फिल्म का निर्माण करने के लिए लगे हुए हो तो सिर्फ एक ही विषय को लेकर फोकस रखें. अन्य विषय की तरफ बिल्कुल भी ना भटके. क्योंकि कई बार इसे आपका जो प्रोडक्शन होता है, उसमें गिरावट आ जाती है.
अच्छे विषय का करें चयन
अखिलेश कहते हैं की मूवी के लिए आपका विषय अच्छा होना चाहिए. क्योंकि कई बार हम लोग फेमस होने के लिए जल्दबाजी में ऐसे कंटेंट भी पेश कर देते हैं. जो लोगों को शुरुआती दौर में तो काफी पसंद आते हैं. लेकिन धीरे-धीरे फिर वह उससे दूर होने लगते हैं. ऐसे में आप जिस विषय का चयन कर रहे हैं. वह विषय कुछ दिनों तक सीमित ना रहे, बल्कि वह समाज में अच्छी छाप छोड़े उसका भी विशेष ध्यान दें. उन्होंने बताया कि उन्होंने भी नवांकुर फिल्म महोत्सव में प्रतिभाग कर तीन रंग शॉर्ट फिल्म बनाई थी. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है, उन्हें द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वह बताते हैं कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में अब तक बनाई है, जो समाज में बेहतर संदेश दे सके.
20 से अधिक बन चुके हैं फिल्म
बताते चलें कि अखिलेश वर्मा बताते हैं उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20000 की बजट गाइन द ब्लू नाम से फीचर फिल्म बनाई. जिसकी धूम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिली. इसके बाद से वह लगातार अब तक 20 फिल्म बना चुके हैं. जिसमें से चार फिल्में इंटरनेशनल फेस्टिवल में भी शामिल हो चुकी हैं.
Meerut,Uttar Pradesh
March 08, 2025, 23:57 IST