सपा ने SIR को लेकर चुनाव आयोग को लिख दिया लेटर, कर दी ये दो बड़ी डिमांड

0
सपा ने SIR को लेकर चुनाव आयोग को लिख दिया लेटर, कर दी ये दो बड़ी डिमांड


Last Updated:

Samajwadi Party News: समाजवादी पार्टी ने लेटर के जरिए अपनी दो मांगे भी रखी हैं. पहली मांग एसआईआर प्रक्रिया करी समय सीमा को 3 माह और बढ़ाने की है. वहीं दूसरी मांग है कि घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा जनपद मऊ की अलग-अलग विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्रित करना सुनिश्चित कराई जाए.

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर.

लखनऊः समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एसआई प्रक्रिया को लेकर पत्र लिखा है. समाजवादी पार्टी ने अपने पत्र के माध्यम से उत्तर प्रदेश में चल रही SIR की प्रक्रिया के लिए 3 महीने का समय बढ़ाने की मांग की है. समाजवादी पार्टी ने SIR की तिथि को बढ़ाने के साथ ही साथ शिकायत भी की है कि कई मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिली है. समाजवादी पार्टी का एक और आप लखनऊ पूर्ति विधानसभा के करीब 1100 मतदाता लापता. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शिकायती पत्र लिखा है.

समाजवादी पार्टी ने लेटर के जरिए अपनी दो मांगे भी रखी हैं. पहली मांग एसआईआर प्रक्रिया करी समय सीमा को 3 माह और बढ़ाने की है. वहीं दूसरी मांग है कि घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा जनपद मऊ की अलग-अलग विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्रित करना सुनिश्चित कराई जाए. इसके अलावा यह भी मांग की गई है कि लखनऊ की पूर्वी विधानसभा के पोलिंग स्टेशन संख्या 130 व 131 पर 2003 की मतदाता सूची अपलोड करने और लापता 1100 वोटर्स को तलाश कर पोलिंग स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाए ताकि पारदर्शी एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो सके.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा था चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर उन सभी लोकसभा क्षेत्रों से करीब 50000 वोटर्स काटने की कोशिश कर रही है, जहां 2024 में सपा और कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. बता दें कि यूपी में जबसे एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हुई, तब से समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल रखा है. यहां तक की समाजवादी पार्टी ने एसआईआर प्रहरी भी तैनात करना शुरू कर दिया है.

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सपा ने SIR को लेकर चुनाव आयोग को लिख दिया लेटर, कर दी ये दो बड़ी डिमांड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *