सपा ने बीजेपी से मारी बाजी, UP MLC चुनाव में 9 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट

0
सपा ने बीजेपी से मारी बाजी, UP MLC चुनाव में 9 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट


Last Updated:

UP MLC Chunav: समाजवादी पार्टी ने यूपी एमएलसी चुनाव की 11 सीटों में से 9 पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिसमें कांति सिंह, कमलेश, आशुतोष सिन्हा, मान सिंह यादव, लाल बिहारी यादव, डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता, नितिन कुमार तोमर, परमेंद्र भाटी और सुशील कुमार पटेल शामिल हैं.

UP Politics : अखिलेश यादव.

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी से उम्मीदवारों के चयन के मामले आगे चल रही है. समाजवादी पार्टी ने 11 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इन सीटों के लिए मजबूत दावेदार उतारे हैं, जो आगामी चुनाव में अपने क्षेत्रों में प्रभाव दिखाने की तैयारी में हैं.

सपा ने लखनऊ स्नातक क्षेत्र से पूर्व MLC कांति सिंह को टिकट दिया है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से कमलेश को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि वाराणसी स्नातक से आशुतोष सिन्हा मैदान में हैं. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से मान सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया है. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से लाल बिहारी यादव चुनाव लड़ेंगे.

इन्हें भी मिला टिकट

आगरा-अलीगढ़ खंड से डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता को टिकट मिला है, वहीं मेरठ-गाजियाबाद खंड से नितिन कुमार तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है. सहारनपुर खंड से परमेंद्र भाटी और लखनऊ शिक्षक खंड से सुशील कुमार पटेल सपा के उम्मीदवार होंगे. बाकी दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी बाकी है, जिससे पार्टी की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं.

क्यों खास है यह चुनाव

यह चुनाव सपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी की राज्य में सियासी ताकत का आंकलन होगा. साथ ही उच्च सदन में उसकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी. प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रचार अभियान तेज होने की उम्मीद है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सपा ने बीजेपी से मारी बाजी, UP MLC चुनाव में 9 प्रत्याशी घोषित, देखें लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *