‘सब बर्बाद हो गया, अब बेटी की शादी कैसे करूंगा’, किसान की खड़ी फसल जलकर राख

0
‘सब बर्बाद हो गया, अब बेटी की शादी कैसे करूंगा’, किसान की खड़ी फसल जलकर राख


Last Updated:

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी जिले में एक किसान की पूरी खड़ी फसल विभाग की लापरवाही से बर्बाद हो गई. किसान ने कहा कि कुछ दिन बाद उसकी बेटी की शादी है, अब वह शादी कैसे करेगा. आइए किसान से जानते हैं कि उसकी फसल कैसे बर्बाद हुई.

कौशांबी: किसान अपनी फसलों को तो अच्छे से तैयार करता है, लेकिन जब कटाई की बारी आती है, तो उसमें निकलने वाले गेहूं के दाने को देखकर किसान बहुत ही खुशी होती है. लेकिन अचानक अगर किसी प्रकार से फसल में आपदा हो गई, तो वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है. ऐसा ही कुछ कौशांबी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र के गरई गांव में हुआ है, जहां गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से लगभग चार से पांच बीघा फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुका है. इस तरह से किसान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है.

गेंहू की फसल में आग लगने के बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और किसान की 5 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. किसान और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी. इस तरह किसान की खून पसीने की मेहनत बर्बाद हो चुकी थी.

किसान की फसल चिंगारी से जलकर राख
किसान चिलोचनी देवी, देश रानी, सुमन देवी ने बताया कि हमारे पांच बीघा गेहूं की फसल पकी हुई खेतों पर खड़ी थी, लेकिन बिजली के लगे हुए खंभे से निकली अचानक चिंगारी ने फसल को पूरी तरह से जलकर राख कर दिया है. इस तरह से बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है, क्योंकि खेतों के किनारे लगे हुए बिजली के खम्बे गलत तरीके से लगे हुए हैं और उसमें से तार भी जगह-जगह पर लटक रही है. तार जर्जर होने के कारण उससे निकली चिंगारी सीधे खेतों पर गिरी, जिससे किसान की खड़ी हुई गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो चुकी है.

बेटी की शादी कैसे करेगा किसान
किसान नका ने बताया कि कुछ दिन बाद बेटी की शादी भी है और उसी की तैयारी में लगे हुए थे, लेकिन जब खेतों में लगी हुई फसल बर्बाद होने की सूचना सुनते हैं, तो वह पूरी तरह से उदास हो जाते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. किसान के पास और कोई रास्ता नहीं था. केवल वही खेत से ही अपना घर परिवार चलाकर बीवी-बच्चे का पालन-पोषण करते थे. किसान अब बेटी की शादी करें तो कैसे करें.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *