‘समय से पहले ही खत्म,’ CBSE 12वीं के हिंदी पेपर को गाजीपुर के छात्रों ने बताया आसान

0
‘समय से पहले ही खत्म,’ CBSE 12वीं के हिंदी पेपर को गाजीपुर के छात्रों ने बताया आसान


Last Updated:

CBSE 12th Hindi Ghazipur Students Reaction : सीबीएसई बोर्ड 12वीं के हिंदी पेपर को गाजीपुर के छात्रों ने आसान और सिलेबस आधारित बताया है. पेपर देकर निकले छात्रों ने कहा कि कविता सेक्शन से ज्यादा प्रश्न आए, जबकि गद्य और रचनात्मक लेखन के सवाल भी सरल थे. कई प्रश्न एनसीईआरटी और सैंपल पेपर से मिलते-जुलते थे. छात्रों के हिसाब से पेपर आसान और सिलेबस आधारित रहा. अधिकांश ने अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई है.

गाजीपुर. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं हिंदी की परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई. गाजीपुर के माउंट लिटरा स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने पेपर को आसान और सिलेबस आधारित बताया. छात्रों के अनुसार, प्रश्नपत्र में लगभग हर सेक्शन और अलग-अलग लेखकों से सवाल पूछे गए. छात्र आर्य यादव ने बताया कि इस बार किसी एक खास अध्याय से ज्यादा सवाल नहीं थे, बल्कि लगभग हर हिस्से से प्रश्न पूछे गए. कविता सेक्शन थोड़ा ज्यादा था, जिसमें भावार्थ लिखने वाले प्रश्न भी शामिल थे. रचनात्मक लेखन से भी एक सवाल आया था.

छात्र आरिया ने बताया कि पेपर का खंड ‘ग’ और ‘घ’ सबसे आसान रहा. अभिव्यक्ति और माध्यम से जुड़े प्रश्नों में उन्होंने लगभग 50 शब्दों का उत्तर रेडियो एंकरिंग से संबंधित विषय पर लिखा. आर्यन का अनुमान है कि उनके करीब 70 अंक आ सकते हैं.

छात्र समीर ने बताया कि पेपर काफी प्रेडिक्टेबल था और ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी के सिलेबस से ही आए थे. उन्होंने रचनात्मक लेखन में जंक फूड विषय पर लेख लिखा. छात्र रुद्र नारायण पांडे ने भी पेपर को काफी आसान बताया. उनके अनुसार, गद्य खंड सबसे आसान रहा और कई सवाल प्रीवियस ईयर सैंपल पेपर से मिलते-जुलते थे. रुद्र ने बताया कि उनका पेपर निर्धारित समय से लगभग 10 मिनट पहले ही पूरा हो गया और उन्हें करीब 70 अंक आने की उम्मीद है.

छात्र ऋषभ ने बताया कि उन्होंने Educart के सैंपल पेपर से जो अभ्यास किया था, उससे मिलते-जुलते प्रश्न परीक्षा में देखने को मिले. प्रश्नपत्र में मोहनजोदड़ो से जुड़े सवाल, तुलसीदास पर आधारित प्रश्न और रचनात्मक पत्र लेखन जैसे विषय भी शामिल थे. पाठ्यक्रम से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स शामिल थे. ‘भक्तिन बाजार दर्शन’ और ‘कविता खंड’ से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए. रचनात्मक लेखन, पत्र लेखन और लेख लेखन जैसे सवाल भी आए, जिन्हें छात्रों ने अपेक्षाकृत आसान बताया.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *