सरकार यहां दे रही निशुल्क परीक्षण, सीखने के बाद खुद का काम कर सकते हैं शुरू
Last Updated:
Saharanpur News: सहारनपुर के PNB RSETI (पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिसमें प्रशिक्षण लेने के बाद लोग अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
जो युवक और युवतियां प्राइवेट जॉब कर रहे हैं, अब वह खुद के मालिक बन सकते हैं. उसी को देखते हुए सहारनपुर के PNB RSETI (पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) की ओर से विभिन्न तरह के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, जिसमें प्रशिक्षण लेने के बाद लोग अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण की शुरुआत 23 मार्च यानी कि सोमवार से होने जा रही है, जिसमें झाड़ू निर्माण प्रशिक्षण, फिनायल प्रशिक्षण, दोना पत्तल निर्माण प्रशिक्षण, अचार निर्माण प्रशिक्षण, ऑनलाइन उत्पाद सेलिंग और पैकेजिंग सहित मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी.

जो लोग आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं या फिर अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं, उन लोगों को निशुल्क ट्रेनिंग लेने के लिए बस एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें अपना नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और अपना एड्रेस भरकर दिए गए मोबाइल नंबर 7017260488, 9634873268 पर उसको भेज देना है. https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSf1ptYQvxgRgTsEsSZ-1E7D8o5uVBe008SQj5DemhajuONCgA/viewform
लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से निशुल्क ट्रेनिंग देने की सीमित सीमा निर्धारित की गई है, जिसमें केवल पहले आने वाले 35 लोगों को ही चिन्हित किया जाएगा, जिसमें महिलाएं और पुरुष सभी शामिल हैं. जबकि 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु होना जरूरी है. इस ट्रेनिंग की शुरुआत सोमवार से होगी, जो लगभग 6 दिन चलेगी.

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली में विभिन्न तरह की निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए पुरुष और महिला को कम से कम आठवीं कक्षा पास होना बहुत जरूरी है, जिससे वह आगे चलकर अपने व्यवसाय को अच्छे से बढ़ा सकें और सरकारी योजना का भी लाभ लेने में उनको किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो.

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से महिलाओं और पुरुषों को ट्रेनिंग देने के बाद वहीं से ही उनके सभी डाक्यूमेंट्स लेकर पूरी फाइल तैयार कर सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना के माध्यम से उनका लाभ भी दिलाया जाएगा, जिसमें 0% से लेकर विभिन्न तरह की छूट का लाभ उनको मिलेगा.

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान माटकी झरौली की ओर से प्रत्येक महीने सैकड़ों महिला और पुरुषों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण को लेने के बाद लोग अपने सपनों को उड़ान दे पा रहे हैं.

पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अभी तक कई हजार लोगों को निशुल्क में प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जा चुका है. कुछ लोग ऐसे हैं, जो आज बड़े स्तर पर अपने उस व्यापार को कर रहे हैं, जिसके कारण सहारनपुर जनपद का नाम भी प्रदेश और देश में हो रहा है. अगर आप भी इस तरीके से काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो तुरंत आवेदन करें और अपने सपनों को उड़ान दें.