सरसों के खेतों में डाल दें 2 खादों का ये खास कॉम्बिनेशन… हर दाने से निकलेगा 2 गुना तेल! जानें ये धांसू ट्रिक
Last Updated:
Mustard Cultivation Tips : अगर आप सरसों की फसल से अच्छा उत्पादन लेना चाहते हैं यानि ज्यादा तेल लेना चाहते हैं तो ये धांसू ट्रिक आपके काम आ सकता है. बस आपको सरसों के खेतों में ये खास खाद डालना होगा.
शाहजहांपुर : किसान धान की फसल की कटाई कर चुके हैं, कटाई के बाद अब खेत खाली हैं, किसान इन खाली खेतों में सरसों की फसल की बुवाई कर सकते हैं. सरसों की बुवाई के लिए अक्टूबर का महीना सबसे उत्तम माना जाता है. वैसे तो किसी भी फसल की बुवाई करते समय संतुलित मात्रा में उर्वरकों की पूर्ति करना जरूरी होता है, अगर आप सरसों की फसल की बुवाई कर रहे हैं और चाहते हैं कि सरसों की पैदा होने वाली उपज से तेल का उत्पादन अच्छा हो तो बुवाई के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. ताकि सरसों की फसल से अच्छा उत्पादन मिल सकें और तेल की मात्रा भी अच्छी मिले.
कितनी मात्रा में करें सल्फर का छिड़काव
किसानों के लिए यह जानना भी बेहद जरूरी है कि सरसों की फसल में कब और कितनी मात्रा में सल्फर का इस्तेमाल करना चाहिए. डॉ नूतन वर्मा ने बताया कि जो किसान अभी सरसों की फसल की बुवाई कर रहे हैं, वह 1 एकड़ में 10 किलोग्राम बेंटोनाइट सल्फर यानी दानेदार सल्फर का उपयोग करें.
इस बात का रखें ध्यान
जिन किसानों ने अक्टूबर के महीने में सरसों की फसल बोई थी और किसी वजह से अगर सल्फर का इस्तेमाल नहीं कर सके हैं, तो वह सरसों की फसल में पहली सिंचाई करते समय सल्फर का स्प्रे भी कर सकते हैं. यानी कि जब फसल 30 से 35 दिन की हो जाए, तब 1 किलो सल्फर का पाउडर लेकर 1 एकड़ सरसों की फसल में छिड़काव कर दें. ऐसा करने से सरसों के पौधे पत्तियों के जरिए सल्फर को ग्रहण कर लेते हैं.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें