सर्दियों के मौसम में सहारनपुर की खान-पान की ये चीजें,जो खाते ही शरीर होगा गर्म

0
सर्दियों के मौसम में सहारनपुर की खान-पान की ये चीजें,जो खाते ही शरीर होगा गर्म


Last Updated:

Top 5 Food Saharanpur: खाने-पीने की चीजों को लेकर सहारनपुर दूर-दूर तक अपनी छाप छोड़ता है जिसका कारण है कि सहारनपुर जनपद में खाना सस्ता और अच्छा मिलना. इतना ही नहीं दूर-दूर से लोग यहां पर स्वादिष्ट पकवान और मिठाई खाने और खरीदने आते हैं.

सर्दी के मौसम में लोग गर्म चीजों का अधिक सेवन करते हैं. उन्हें में से एक है ड्राई फ्रूट वाला समोसा जो की सहारनपुर में सिविल कोर्ट के सामने महेंद्र मूंछ के नाम से मशहूर समोसा सर्दियों में खाना लोग काफी पसंद करते हैं. महेंद्र कालडा ने इस दुकान की शुरुआत वर्ष 1964 में की थी. करीब 62 वर्ष से चल रही इस दुकान पर बनने वाला समोसा लोगों को खूब पसंद आती है. समोसे को बनाने में काजू, बादाम, किशमिश आदि ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है जो की समोसे के स्वाद को और भी बढ़ा देता है. सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित 23 साल पुरानी शर्मा जी की जलेबी कॉर्नर की जलेबी का हरियाणा, पंजाब, हिमाचल से आने वाले लोग भी दीवाने हैं. सर्दियों में लोग अपने घरों में इसे मिठाई के रूप में इस्तेमाल करते हैं. सर्दियों में इस दुकान पर जलेबी खरीदने वालों की लंबी लाइन लगती है. 

NEWS18

सहारनपुर की फेमस चाय जो कि गर्मियों में कम और सर्दियों में ज्यादा पी जाती है. महेंद्र मूंछ की दुकान पर बनने वाली ड्राई फ्रूट वाली चाय में चीनी, पत्ती और इलायची के साथ-साथ आपको काजू, बादाम, किशमिश भी खाने को मिल जाएंगे. ड्राई फ्रूट इस चाय को और चाय से बिल्कुल अलग बनाते हैं. साथ ही इस चाय का स्वाद भी बढ़ाते हैं. यही कारण है कि दिन में सैकड़ो लोग यहां पर आकर इस चाय को पीना पसंद करते हैं. यह चाय 30 रुपए की मिलती है.

NEWS18

सहारनपुर की फेमस मिठाइयों में से एक ड्राई फ्रूट वाली मिठाई देश ही नहीं विदेशों तक अपनी मिठास छोड़ती है. सहारनपुर के कस्बा सरसावा में चावला’स के नाम से मिठाई की दुकान है जहां पर बनने वाला ड्राई फूड वाला लड्डू लोगों को काफी स्वाद लग रहा है. ड्राई फूड वाले इस लड्डू को स्पेशल ऑर्डर पर तैयार किया जाता है. जिसमें बादाम, काजू, किशमिश, छुआरा, पिस्ता, गोंद सहित देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है. इस लड्डू की डिमांड सर्दियों में अधिक रहती है जबकि यह ₹600 किलो तक बिकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

सहारनपुर की पलंग तोड़ मिठाई अपने नाम के साथ-साथ खाने में भी लाजवाब है. कस्बा नागल क्षेत्र में बनने वाली पलंग तोड़ मिठाई काफी लोगों की जीभ का स्वाद बनी हुई है. जो दिखने में नॉर्मल बर्फी जैसी होती है लेकिन इसके नाम के चर्चा दूर-दूर तक है. वहीं इसका स्वाद भी अन्य मिठाइयों से बिल्कुल अलग है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सर्दियों के मौसम में सहारनपुर की खान-पान की ये चीजें,जो खाते ही शरीर होगा गर्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *