सर्दियों में कार की विंडस्क्रीन पर बार-बार जम रहा फॉग? आलू का एक टुकड़ा कर देगा छुट्टी, जानें ट्रिक

0
सर्दियों में कार की विंडस्क्रीन पर बार-बार जम रहा फॉग? आलू का एक टुकड़ा कर देगा छुट्टी, जानें ट्रिक


Last Updated:

Tips and Tricks : सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में वाहन चलाते वक्त धुंध एक सबसे बड़ी समस्या है, जो लोगों को खूब परेशान करती है. शीत लहर के वक्त अक्सर शीशे के ऊपर या अंदर धुंध जम जाती है, जिससे ड्राइविंग करना बेहद कठिन हो जाता है. इस समस्या से निपटने का आज हम आपको एक आसान और रामबाण तरीका बताएंगे. 

सर्दियों में फोर व्हीलर ड्राइव करना धुंध के कारण मुश्किल हो जाता है. इस मौसम में गाड़ी चलाते वक्त धुंध के कारण विजिबिलिटी जहां एक तरफ काम हो जाती है, गाड़ी के विंडशील्ड पर भी लगातार धुंध जमने से यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है.

s

इसे बार-बार पोछना पड़ता है, बावजूद उसके धुंध गायब नहीं होती. बार-बार शीशे पर धुंध जमने का सबसे बड़ा कारण है गाड़ी के अंदर और बाहर का तापमान.

s

ठंड के मौसम में गाड़ी के बाहर का तापमान ठंडा होता है जबकि गाड़ी के अंदर का तापमान गर्म होता है, इस वजह से कार की विंडशील्ड पर धुंध जमने लगती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

s

इस समस्या से निजात पाने के लिए आप अपने कार की एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं. गाड़ी चलाते वक्त एसी को ऑन करके उसे कूल मोड पर सेट कर दें. इसके बाद ऐसी के विंड फ्लो को गाड़ी के खिड़की की तरफ घुमा दें. ऐसा करने से कुछ ही देर में शीशे पर जमी हुई धुंध अपने आप साफ हो जाएगी.

s

अगर आप एसी या हीटर का उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो आप दूसरी तरकीब का इस्तेमाल कर सकते हैं. गाड़ी चलाते वक्त आप थोड़ा सा कार की खिड़की को खोलकर रख सकते हैं. ऐसा करने से अंदर और बाहर का तापमान एक जैसा हो जाएगा, जिससे शीशे पर धुंध जमने की समस्या नहीं होगी.

s

कई बार यह समस्या गाड़ी के साइड ग्लास पर भी देखने को मिलती है. गाड़ी चलाते वक्त आसपास और पीछे के दृश्य को देखने के लिए हम साइड ग्लास का उपयोग करते हैं, लेकिन ठंड के दिनों में इस पर भी धुंध जमने से विजिबिलिटी न के बराबर हो जाती है.

s

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कटे हुए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू के एक टुकड़े को अपने साइड ग्लास पर रगड़ सकते हैं. इससे गाड़ी चलते वक्त शीशे पर धुंध जमने की समस्या खत्म हो जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

विंडस्क्रीन पर बार-बार जम रहा फॉग? आलू का टुकड़ा कर देगा छुट्टी, जानें ट्रिक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *