सर्दियों में रूखी त्वचा? एलोवेरा से पाएं सॉफ्ट और चमकदार त्वचा, जानिए टिप्स
Last Updated:
स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक एलोवेरा को काटकर उसके अंदर के जल को रात में सोने से पहले चेहरे के साथ ही शरीर के उन हिस्सों पर लगा दें. जहां पर त्वचा रूखी और बेजान सी दिखाई दे रही हो और सुबह उठकर साफ पानी से धूल दें.ऐसा करने से आपकी त्वचा का रूखापन और चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे पूरी तरह से गायब हो जाएंगे.
रायबरेली. सर्दी का मौसम त्वचा के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दौरान शुष्क हवा के कारण त्वचा रूखी, बेजान और फटी-फटी सी नजर आने लगती है. महिला हों या पुरुष, इस समस्या से बचने के लिए लोग तरह-तरह की स्किन क्रीम, मॉइश्चराइजर और सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, बाजार में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ कभी-कभी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.
ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए सर्दियों में अपनी त्वचा को गुलाबी, मुलायम और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं, तो एक आसान और घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है. खास बात यह है कि जिस औषधि की हम बात कर रहे हैं, वह अक्सर लोगों के घर के गमले या गार्डन में आसानी से मिल जाती है.
कई समस्या होंगी जड़ से खत्म
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की, जिसे आयुर्वेद में त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि सर्दियों में त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे रूखापन और बेजानपन बढ़ जाता है. ऐसे में एलोवेरा एक प्राकृतिक और सुरक्षित विकल्प है. डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. यह त्वचा को अंदर तक पोषण देता है, जिससे दाग-धब्बे, मुंहासे और ड्राइनेस की समस्या कम होती है. नियमित रूप से एलोवेरा का इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम, सॉफ्ट और चमकदार बनी रहती है.
ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि एलोवेरा की पत्ती को काटकर उसके अंदर मौजूद जेल को निकाल लें. इस जेल को रात में सोने से पहले चेहरे और शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां त्वचा अधिक रूखी और बेजान नजर आती है. सुबह उठकर सादा पानी से चेहरा और शरीर धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा का रूखापन दूर होता है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों में भी काफी हद तक सुधार देखने को मिलता है.सर्दी के मौसम में अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपनी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो एलोवेरा का यह घरेलू नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें