सर्दियों में सबसे भरोसेमंद! फीके चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए अपनाएं ये नेचुरल टोनर
Winter Skin Care Tips: सर्दियों में ठंडी हवाओं और शुष्क मौसम की वजह से त्वचा का रूखापन और रंगत फीकी पड़ जाती है, लेकिन कन्नौज का प्राकृतिक गुलाब जल इस समस्या का कारगर और भरोसेमंद उपाय है. पारंपरिक भाप आसवन तकनीक से तैयार यह गुलाब जल पूरी तरह प्राकृतिक होता है और त्वचा को भीतर से पोषण देता है, नमी बनाए रखता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है. इसे हल्के हाथों से लगाने पर झुर्रियों और रूखापन को रोकता है, त्वचा को मुलायम, टाइट और दमकदार बनाता है. सर्दियों में नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत, लचीलापन और चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है. देश-विदेश में इसकी मांग बढ़ रही है और यह हर घर की जरूरत बन चुका है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।