सलमान देशद्रोही, फांसी होनी चाहिए.. UP के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

0
सलमान देशद्रोही, फांसी होनी चाहिए.. UP के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान


Last Updated:

Aligarh News: पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान और अब सलमान खान बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं. अब यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए उन्हें फांसी देने की मांग की है. मंत्री ने कहा कि सलमान खान हिंदुओ को आकर्षित कर पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश की मदद करते हैं.

ख़बरें फटाफट

Aligarh News: यूपी के मंत्री रघुराज सिंह
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को लेकर एक विवादित बयान दिया है. अलीगढ़ में दिए गए अपने बयान में मंत्री रघुराज सिंह ने सलमान खान को देशद्रोही बताते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान से ज्यादा प्रेम है और यदि ऐसा है तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने सलमान खान को फांसी देने तक कि मांग कर दी. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सलमान खान की फ़िल्में ना देखें.

मंत्री ने आरोप लगाया कि सलमान खान हिंदुस्तान के हिंदुओं को आकर्षित कर यहां से पैसा कमाते हैं और पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ-साथ मुसलमानों को समर्थन करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान देश के पैसे को चुराकर पाकिस्तान भेजते हैं. ठाकुर रघुराज सिंह ने यहां तक कह दिया कि सलमान खान को फांसी की सजा होनी चाहिए और लोगों से अपील की कि वे उनकी फिल्में न देखें. इस बयान के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. गौरतलब है कि मंत्री रघुराज सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कहा था कि जितना पढ़ा लिखा मुसलमान, उतना बड़ा आतंकी. उनके इस बयान पर भी बवाल मचा था.

संगीत सोम ने शाहरुख़ को बताया था गद्दार 

इससे पहले बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान को गद्दार बताया था. संगीत सोम ने शाहरुख़ खान की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने पर जमकर निशाना साधा था. बवाल इतना बढ़ा कि कई धर्मगुरुओं ने भी शाहरुख़ खान के खिलाफ मोर्चा ख़ोलद दिया था. जिसके बाद BCCI के आदेश पर मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया था.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सलमान देशद्रोही, फांसी होनी चाहिए.. UP के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों