सलीम वास्तिक के हमलावरों का एनकाउंटर, 1 बदमाश ढेर, 2 पुलिसवाले भी जख्मी

0
सलीम वास्तिक के हमलावरों का एनकाउंटर, 1 बदमाश ढेर, 2 पुलिसवाले भी जख्मी


Last Updated:

गाजियाबाद जिले के अशोक विहार में बाइक सवार बदमाशों ने बीते दिनों सलीम की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया था. इस वक्त वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी. सलीम वास्तिक मुस्लिम धर्म की कुरीतियों के बारे में अपने चैनल पर बोलते रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. भारी पुलिस बल पहुंच गया है. पुलिस एडीसीपी क्राइम के निर्देशन में हमलावरों को तलाश रही थी.

Zoom

सलीम.

गाजियाबाद. यूट्यूबर सलीम वास्तिक केस में बड़ा अपडेट है. सलीम पर जानलेवा हमला करने वालों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुई. पुलिस टीम एडीसीपी क्राइम के निर्देशन में हमलावरों को तलाश रही थी. एक अभियुक्त गोली लगने से ढेर हो गया है. उसकी पहचान अमरोहा निवासी जीशान के रूप में हुई है. 2 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कहा था कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है. सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बाइक से आए बदमाश
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई थी, जब सलीम वास्तविक पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. बदमाश बाइक पर आए थे. सलीम उस समय अपने कार्यालय पर बैठे थे. वह अपना यूट्यूब चैनल चलाते थे और मुस्लिम धर्मगुरु और इस्लाम की कुरितियों के खिलाफ बेबाक होकर बोलते थे. हमलावरों ने सलीम की गर्दन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किया. इसके बाद फरार हो गए.

हमला इतना गंभीर था कि सलीम मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया था कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं. जिन्हें तत्काल थाना लोनी पुलिस की ओर से घायल अवस्था में उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया, जहां डॉक्टरों की ओर से गंभीर हालत देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *