सहारनपुर में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम

0
सहारनपुर में शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगा हर आइटम


Last Updated:

Five markets in Saharanpur: क्या आपको पता है सहारनपुर में महिलाओं के लिए शॉपिंग करने के लिए कौन-कौन सी मार्केट है. अगर नहीं तो आज हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं. सहारनपुर की पांच ऐसी मार्केट जहां पर महिलाएं अपने कपड़ों से लेकर अपने मेकअप के सामान की शॉपिंग सस्ते दामों में कर सकती है.

महिलाओं को कपड़ा पहनना काफी पसंद रहता है. वह हर एक त्यौहार और हर एक पार्टी में अलग तरह का पहनावा पसंद करती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सहारनपुर में एशिया की नंबर वन मार्केट कहीं जाने वाली कपड़ा मार्केट जहां पर सस्ते से सस्ता और अच्छे से अच्छा सूट और साड़ी महिलाओं को मिलने वाली है. सहारनपुर में मुख्य कपड़ा बाजार रायवाला कपड़ा मार्केट है यह बाजार थोक और फुटकर दोनों तरह के कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है, जहां ₹20 से शुरू होने वाले लेडीज सूट हजारों की वैरायटी में मिलते हैं. यहां पर 3500 हजार से अधिक कपड़ों की दुकानें हैं. इतना ही नहीं दिल्ली भी यही से ही कपड़ा जाता है. यह कपड़ा मार्केट महिलाओं की खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट है.

NEWS18

सहारनपुर शहर से कुछ ही दूरी पर हरियाणा और पंजाब लगता है यहां के लोग पंजाबी पहनावा काफी पसंद करते हैं. जिसमे की खासकर पंजाबी सूट महिलाओं उनकी पहली पसंद रहती है. त्यौहार हो या फिर शादी समारोह उनमें पंजाबी सूट महिलाओं की खूबसूरती के चार चांद लगाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है सहारनपुर में पंजाबी सूट को लेकर पंजाबी मार्केट बनी हुई है. जहां पर महिलाएं अपने पसंदीदा पंजाबी लुक में सूट व साड़ी साथ ही लहंगे सस्ते दामों पर खरीद सकती है. यहां से पंजाबी ड्रेस तैयार होने के साथ अन्य राज्यों में भी जाती है. पंजाबी मार्केट में कपड़ों की खरीदारी किफायती दामों पर की जा सकती है.

NEWS18

महिलाएं अगर चूड़ी कंगन और अपनी सजावट का सामान खरीदना चाहती हैं तो उनके लिए सहारनपुर की चूड़ी मार्केट काफी मशहूर है. यहां पर आपको अन्य शहरों के चूड़ी, कंगन नेकलेस, झुमके सैंडल इत्यादि समान सस्ते दामों पर उपलब्ध हो जाएगा. यह मार्केट घंटाघर से सीधा 1 किलोमीटर अंदर जाकर बस्ती है इस मार्केट में संकरी गलियां बनी हुई है और लोग पैदल ही इस मार्केट में खरीदारी करने जाते हैं. चारों तरफ से यह मार्केट सुंदर-सुंदर चूड़ियों से जगमग रहती है और प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में महिलाएं यहां से खरीददारी करती है और महिलाओं को यहां पर सस्ते दाम पर सभी सामान उपलब्ध भी हो जाता है. खास बात यह है कि यहां पर राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी और गढ़वाली लुक में चूड़ी कंगन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं.

NEWS18

सहारनपुर की नेहरू मार्केट जो की आजादी से पहले से चली आ रही है और चाचा नेहरू के नाम पर इस मार्केट का नाम नेहरू मार्केट रखा गया था. इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां पर आपको इस फैशन के दौर में एक से बढ़कर एक फैशनेबल सूट, साड़ी, लहंगे, जैकेट इत्यादि आसानी से मिल जाएगी. फैशन को लेकर ही यह मार्केट काफी फेमस रहती है और जो लोग दिल्ली जैसे बड़े शहरों में कपड़े की शॉपिंग करने जाते हैं वह सहारनपुर में नेहरू मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइन के कपड़े खरीद सकते हैं. यह मार्केट शहर की जान कही जाती है क्योंकि यहां पर बड़े से बड़ी हस्ती कपड़े खरीदने आती है.

NEWS18

महिलाओं को सजाने संवारने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट की आवश्यकता पड़ती है जो कि सहारनपुर में कहां मिलता है. यह बहुत कम लोगों को पता है. तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं महिलाओं की खूबसूरती से जुड़े प्रोडक्ट आपको सस्ते और अच्छे कहां पर मिलने वाले हैं. सहारनपुर के मटिया महल गुच्छा मार्केट पुल खुमरान, बी15 बी7 एस पर स्थित है और यह कॉस्मेटिक्स और बैग्स के लिए एक प्रसिद्ध बाज़ार है. यह सोमवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है, लेकिन मंगलवार को यह बंद रहता है. यहां कई तरह की दुकानें हैं, जिनमें रिद्धिमा बैग स्टोर जैसी दुकानें शामिल हैं जहाँ बैग और पर्स की एक बड़ी रेंज मिलती है साथ ही विभिन्न कंपनी के ब्यूटी प्रोडक्ट सस्ते दामों पर मिलते हैं अक्सर महिलाएं अपनी खूबसूरती का सामान खरीदने के लिए इसी मार्केट में जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सहारनपुर में शॉपिंग के लिए बेस्ट 5 मार्केट, सस्ते दामों में मिलेगा हर सामान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *