सांप पकड़ने के एक्सपर्ट को नाग ने डसा, फिर भी नहीं मानी हार,लेकर पहुंचा अस्पताल

0
सांप पकड़ने के एक्सपर्ट को नाग ने डसा, फिर भी नहीं मानी हार,लेकर पहुंचा अस्पताल


Last Updated:

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के पलिया इलाके में एक घर में निकले नाग-नागिन के जोड़े को पकड़ने पहुंचे एक्सपर्ट को कोबरा ने कई बार डस लिया. इसके बावजूद एक्सपर्ट हरस्वरूप ने नाग को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया. इस बीच उसकी हालत बिगड़ने पर उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Zoom

लखीमपुर खीरी में सांप पकड़ने के एक्सपर्ट को ही नाग ने डसा

लखीमपुर खीरी. उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सांप पकड़ने पहुंचे एक्सपर्ट को ही जहरीले नाग ने कई बार डस लिया. हालांकि, गंभीर हालत में भी एक्सपर्ट ने हिम्मत नहीं हारी और नाग को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है.

मामला लखीमपुर खीरी के संपूर्णनगर कोतवाली क्षेत्र के मिल मार्ग का है, जहां एक घर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई. घरवालों ने इसकी सूचना पलिया कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सांप पकड़ने के एक्सपर्ट हरस्वरूप को दी. सूचना मिलते ही हरस्वरूप अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और नाग-नागिन के जोड़े का रेस्क्यू शुरू किया. इसी दौरान नाग ने हरस्वरूप के हाथ पर कई बार डस लिया.

डसने के बावजूद नाग को पकड़ा

जहरीले नाग के डसने के बावजूद हरस्वरूप ने हिम्मत नहीं हारी और जोखिम उठाते हुए नाग को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया. लेकिन कुछ देर बाद ही उन पर जहर का असर होने लगा और उनकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उनके सहयोगी तुरंत हरस्वरूप को नाग के साथ पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू कर दिया.

अस्पताल में चल रहा इलाज

सहयोगी ने बताया कि घर में नाग और नागिन का जोड़ा था. रेस्क्यू के दौरान नागिन मौके से निकल गई, लेकिन नाग को हरस्वरूप ने पकड़ लिया. इसी दौरान नाग ने उनके हाथ पर कई बार काट लिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक समय पर अस्पताल पहुंच जाने से हरस्वरूप की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *