सिंगर हेमंत बृजवासी संग मंच पर महफिल लूट रहे हैं मुरादाबाद के रुद्र

0
सिंगर हेमंत बृजवासी संग मंच पर महफिल लूट रहे हैं मुरादाबाद के रुद्र


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

रुद्राक्ष शर्मा, मुरादाबाद के युवा गायक, हेमंत बृजवासी के साथ मंच पर महफिल लूट रहे हैं. उन्होंने दर्जनों प्रस्तुतियां देकर संगीत जगत में शानदार शुरुआत की है और बालीवुड में काम करने का लक्ष्य रखा है.

X

सिंगर हेमंत बृजवासी संग मंच पर महफिल लूट रहे मुरादाबाद के रुद्राक्ष.

हाइलाइट्स

  • रुद्राक्ष शर्मा हेमंत बृजवासी के साथ मंच पर महफिल लूट रहे हैं।
  • रुद्राक्ष ने दर्जनों प्रस्तुतियां देकर संगीत जगत में शानदार शुरुआत की है।
  • रुद्राक्ष का लक्ष्य बालीवुड में काम करना है।

मुरादाबाद: “बेजान जिंदगी में कोई मन मीत होना चाहिए, और अगर मन का मीत न हो तो संगीत होना चाहिए.” इसी सोच को अपनाते हुए मुरादाबाद के रुद्राक्ष शर्मा ने संगीत को अपना हमसफर बना लिया है. अपनी सुरीली आवाज़ से वे लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं और अब ‘राइजिंग स्टार 2’ और ‘सारेगामा लिटिल चैंप्स’ के विजेता गायक हेमंत बृजवासी के साथ मंच साझा कर महफिल लूट रहे हैं.
रुद्राक्ष ने अब तक हेमंत बृजवासी के साथ दर्जनों लाइव प्रस्तुतियां दी हैं और अपनी प्रतिभा से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया है. हेमंत बृजवासी, जो बॉलीवुड के लिए भी गाने गा चुके हैं, अपनी अनोखी गायकी के लिए पहचाने जाते हैं. उनके साथ परफॉर्म करना रुद्राक्ष के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.
रुद्राक्ष का सपना है कि वे बॉलीवुड में एक सफल गायक बनें, और इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लगातार मेहनत कर रहे हैं. जिसके लिए वह बीते दो वर्षों से वे हेमंत बृजवासी से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं और अपनी कला को निखार रहे हैं.

संगीत के माहौल में बीता बचपन
मुरादाबाद के डबल फाटक निवासी रुद्राक्ष शर्मा वर्तमान में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं के छात्र हैं. उनका बचपन संगीत के माहौल में ही बीता है. उनके दादा ज्ञानचंद शर्मा संगीत प्रेमी थे, जिससे प्रेरित होकर उनके ताऊ राकेश शर्मा और पिता सुमित शर्मा ने भी गायन शुरू किया. हालांकि, बाद में उनके पिता सुमित शर्मा ने संगीत छोड़ दिया, लेकिन राकेश शर्मा आज भी संगीत से जुड़े हैं और बच्चों को संगीत की शिक्षा देते हैं.
रुद्राक्ष बचपन से ही संगीत के प्रति बेहद आकर्षित रहे हैं. उन्होंने पहले अपने ताऊ राकेश शर्मा से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और फिर स्कूल के हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी आवाज से चार चांद लगाए.

हेमंत बृजवासी के साथ कर रहे मंच साझा
संगीत में आगे बढ़ने के लिए पिछले दो वर्षों से वे मथुरा में हेमंत बृजवासी से शिक्षा ले रहे हैं.
रुद्राक्ष को छोटी उम्र में ही देश के विभिन्न शहरों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है. वे दिल्ली, मथुरा, वृंदावन और मुरादाबाद जैसे शहरों में कई सफल प्रस्तुतियां दे चुके हैं. हाल ही में मुरादाबाद के जिगर मंच पर हेमंत बृजवासी के साथ उनकी प्रस्तुति को जबरदस्त सराहना मिली.
रुद्राक्ष ने कहा वो भी हर गायक की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते है. संगीत उनका जुनून है और अपनी इस कला को निखारने के लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहे है. कहा कि वह अपने परिवार की संगीत परंपरा को आगे बढ़ाना चाहते है.

homeuttar-pradesh

सिंगर हेमंत बृजवासी संग मंच पर महफिल लूट रहे हैं मुरादाबाद के रुद्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *