सीएम योगी अयोध्या में देंगे तोहफा, गोरखपुर के लिए होंगे रवाना, लखनऊ में लगी आग

0
सीएम योगी अयोध्या में देंगे तोहफा, गोरखपुर के लिए होंगे रवाना, लखनऊ में लगी आग


Last Updated:

UP News Live: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में  पुलिस टीम की ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई. रामपुर माझा थाना क्षेत्र के रद्दीपुर गांव में मुठभेड़.
मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी सोनू चौधरी घायल. घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

पढ़ें उत्तर प्रदेश की हर एक खबर.

UP News Live: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हनुमत धाम पर 51 हजार दीप जलाकर मां लक्ष्मी से प्रदेश और देश का भंडार भरे रखने की कामना की. शाहजहांपुर में हनुमत धाम पर 51 हजार दीप प्रज्वलित कर दिवाली मनाई गई. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 104 फीट के हनुमान जी के चरणों में बैठकर सुंदर कांड का पाठ किया. वित्त मंत्री ने 51 हजार दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी से देश और प्रदेश का भंडार भरे रखने की कामना की. सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 से पहले अयोध्या में अंधेरा रहता था. अब अयोध्या की दीपावली वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही है. अयोध्या दर्शन के साथ-साथ शोध का भी केंद्र बना. सुरेश खन्ना उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री हैं.

Lucknow News: लखनऊ में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग के बारा बिरवा में इलेट्रॉनिक शॉप में लगी. इलाकाई लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग को काबू में किया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. आग से दुकान का सारा जलकर हुआ ख़ाक. आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Ghazipur News: गाजीपुर में इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में  पुलिस टीम की ईनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई. रामपुर माझा थाना क्षेत्र के रद्दीपुर गांव में मुठभेड़.
मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी सोनू चौधरी घायल. घायल बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार. जनसेवा केंद्र संचालक से 5.45 लाख की लूट के मामले था वांछित. बदमाश से तमंचा, कारतूस, लूट के 60 हजार रुपये बरामद.

Unnao News: उन्नाव में खूनी सघर्ष
उन्नाव में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हुआ खूनी संघर्ष. घूरा डालने को लेकर दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे. दोनों पक्षो से महिला पुरुष बच्चों समेत 14 लोग घायल. सभी घायलों को सीएचसी में पुलिस ने कराया भर्ती. दोनों पक्षों से 4 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर. सूचना पर एसएचओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव का मामला.

Sonbhadra News: सोनभद्र में चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला
सोनभद्र जिले के चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौके पर ही मौत. मृतक की पहचान 21 वर्षीय जीत सिंह के रूप में हुई. परिवार में मचा कोहराम. परिजनों का आरोप पुराने विवाद का बदला लेने के लिए दी गई दर्दनाक मौत. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आरोपी चाचा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी. दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में खौफनाक वारदात.

Ayodhya News: सीएम योगी आज भी अयोध्या में
अयोध्या में सुबह 7:45 पर सरयू अतिथि गृह से हनुमानगढी के लिए सीएम करेंगे प्रस्थान. हनुमानगढ़ी पर हनुमान जयंती के मौके पर करेंगे दर्शन और पूजन. हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 8:05 पर राम जन्म भूमि के लिए होंगे रवाना. 8:20 पर मातगेड चौराहे पर पहुंचेंगे सीएम वाल्मीकि समाज को देंगे दीपावली की भेंट. वाल्मीकि समाज के लोगों से करेंगे मुलाकात. 8:40 पर कंधरपुर में निषाद बस्ती में दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री करेंगे निषाद समाज के लोगों से मुलाकात दीपावली का देंगे उपहार. अयोध्या में दिगंबर अखाड़ा बड़ा भक्तमाल और मणिरामदास छावनी में भी जाएंगे सीएम. राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी करेंगे मुलाकात. कार सेवक पुरम में संतों के साथ करेंगे मुलाकात लेंगे जलपान. 9:55 पर कारसेवक पुरम से राम कथा पार्क के लिए होंगे रवाना. राम कथा पार्क पर सफाई कर्मचारी एवं नविको के मध्य दीपावली के शुभ अवसर पर करेंगे मिष्ठान वितरण. 10:05 मीनट पर सीएम गोरखपुर के लिए होंगे अयोध्या से रवाना.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सीएम योगी अयोध्या में देंगे तोहफा, गोरखपुर के लिए होंगे रवाना, लखनऊ में लगी आग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *