सीएम योगी को लेकर उड़ चुका था विमान, तभी पता चली ये बात, मचा हड़कंप
Last Updated:
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री कहीं निकलने की तैयारी में हों और उनका हेलीकॉप्टर उन्हें लेकर कुछ दूर उड़ चुका हो और पता चले कि उसमें….
Cm योगी
आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उनके विमान को उड़ते ही उतारना पड़ा. सीएम योगी के प्लेन के उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद ही उसे आगरा एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया.
उड़ान के 20 मिनट बाद लौटा विमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा दौरे पर थे. प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित “उत्कर्ष कार्यक्रम” में शामिल होने के बाद वह दोपहर 3:15 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए और 3:25 बजे वहां पहुंचे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका स्टेट प्लेन 3:40 बजे उड़ान भर चुका था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसमें तकनीकी खराबी आ गई.
शाम 4:00 बजे विमान को आपात स्थिति में वापस खेरिया हवाई अड्डे पर उतारा गया. सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे. मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट के लाउंज में ले जाया गया जहां वे अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेते रहे.
हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री
सीएम योगी के प्लेन में तकनीकी खराबी के कारण उनके लखनऊ लौटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई. प्रशासन ने तुरंत लखनऊ से हेलीकॉप्टर मंगाया. शाम 5:35 बजे तक मुख्यमंत्री और अधिकारी हेलीकॉप्टर के आगमन का इंतजार कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने किया था धर्मसभा को संबोधित
आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीआईसी मैदान में आयोजित “उत्कर्ष कार्यक्रम” में भाग लेने से पहले राजामंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और वहां धर्मसभा को भी संबोधित किया.
मुख्यमंत्री के आगरा दौरे का संक्षिप्त समय क्रम
12:25 PM – मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे
12:44 PM – दरिया नाथ मंदिर पहुंचे और धर्मसभा को संबोधित किया.
2:15 PM – जीआईसी मैदान में आयोजित “उत्कर्ष कार्यक्रम” में शामिल हुए.
3:15 PM – कार्यक्रम स्थल से खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए.
3:25 PM – खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे.
3:40 PM – स्टेट प्लेन ने उड़ान भरी.
4:00 PM – तकनीकी खराबी के कारण प्लेन को वापस लैंड कराया गया.