सीतापुर: जान के दुश्मन बन रहे कुत्ते! 9 लोगों को काटा, 7 लोग गंभीर घायल, लखनऊ किया गया रेफर
Last Updated:
Sitapur Dog Bite News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है. सुबह हो या शाम लोगों में खौफ है और डर-डरकर बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में अब खबर सामने आ रही झै कि सीतापुर में आवारा कुत्तों ने नौ लोगों बुरी तरह काटा है. महमूदाबाद तहसील का मामला बताया जा रहा है.
सीतापुर: यूपी के सीतापुर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार शाम आवारा कुत्तों ने अलग-अलग जगहों पर नौ लोगों पर हमला करते हुए काट लिया. कुत्तों के हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने घायलों में से सात लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया. कुत्तों के काटने की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई. जिसका वीडियो भी सामने आया है. घायलों में पिता-पुत्र भी शामिल है. सड़को पर घूम रहे आवारा आतंक को लेकर लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
आवारा आतंक को लेकर आलम यह है कि लोग अपने घरों से निकलने से भी डरने लगे है. वहीं जिम्मेदार अधिकारी कुत्तों के हमले को लेकर कर्रवाई की जगह संसाधनों की कमी का रोना रोककर अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ रहे है. हालांकि वह कार्रवाई किए जाने को लेकर आश्वासन के साथ बड़ी-बड़ी बाते तो कर रहे है लेकिन उनकी बातों और आश्वासन से लोगों का डर कम होता नजर नहीं आ रहा है. इन आवारा कुत्तों को लेकर न तो पालिका प्रशासन ही कुछ कर रहा है और न ही तहसील प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है. अधिकारियों की लापरवाही को लेकर क्षेत्र के लोग डर और आतंक के साए में जीने को विवश है. यह पूरा मामला महमूदाबाद तहसील क्षेत्र का है.
बताते चले कि मंगलवार शाम तहसील क्षेत्र के रहने वाले उत्कर्ष वर्मा जो कि डी फार्मा की परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था, तभी सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया. उत्कर्ष कुछ समझ पाता उससे पहले कुत्तों ने उसे काट लिया. लोग जब तक उत्कर्ष को बचाने दौड़ते उससे पहले कुत्तों ने कई जगह काट लिया. लोगों ने डंडे और लाठी से आतंकी कुत्तों को भगाया. हाथ और पैर में कुत्तों के काट लेने से उत्कर्ष घायल हो गया. इसी प्रकार भट्ठा मोहल्ले के रहने वाले मकसूद को रामपुर मथुरा मार्ग पर स्थित टैंपो स्टैंड के पास कुत्तों ने काट लिया.
इसी प्रकार सब्जी ले रहे है ऑटो चालक श्रवण को भी कुत्तों ने पैर और हाथ में काट लिया. कुल मिलाकर शनिवार को महमूदाबाद की सड़कों पर घूम रहे आवारा आतंक ने अलग-अलग जगहों पर नौ लोगों को काटा. बताते चले कि बघाइन की रहने वाली सुमन को कुत्तों ने उस समय निशाना बनाया जब वह बैंक से वापस पति के साथ घर जा रही थी. कुत्तों के काटने से सुमन बुरी तरह से घायल हो गई. सुमन के साथ अलग-अलग जगहों पर मुन्नी, हनीफ, शिवा और उसके पिता राजेश को घर के बाहर कुत्तों ने नोच डाला. हैप्पी को भी कुत्तों ने काट लिया.
मंगलवार शाम हुई कुत्तों के काटने को घटना बाजार में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दो कुत्ते एक दूसरे पर भौंक रहे है. कुत्तों के आतंक से सहमी हुई महिला अपने बच्चे को गोद में उठा लेती है. तभी एक युवक उधर से जाता हुआ दिख रहा है जिसपर आवारा कुत्ते में हमला कर दिया कुत्ते ने उसके पैर को अपने दांतों से पकड़ लिया. जिससे युवक सड़क पर गिर गया. सड़क पर मौजूद लोग युवक की मदद के लिए दौड़े और कुत्ते को भगाने लिए इसी बीच कुत्ते ने मदद करने पहुंचे दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया. कुल मिलाकर मंगलवार शाम को सड़को पर घूम रहे आवारा आतंक ने नौ लोगों का काट लिया जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें