सीतापुर में रोड होल्ड अप कर बार बालाओं से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated:
Sitapur News: सीतापुर में बदमाशों ने बार बालाओं की कार रोककर 5-8 लाख के सोने-चांदी के जेवर लूटे. घटना के बाद बार बालाओं ने हंगामा किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश है.
रोड होल्ड अप की यह सनसनी खेज वारदात सदरपुर थाना क्षेत्र की है. हालांकि पुलिस के अधिकारी घटना को संदिग्ध मान रहे है. बताते चलें कि सदरपुर थाना क्षेत्र केसरैया बृजवासी मंडी क्षेत्र की चार बार बालाएं रविवार देर शाम एक कार से रूसहड़ गांव में आयोजित कार्यक्रम में जा रही थीं. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का आयोजन सागर नामक युवक ने किया था. जिसने फोन पर नर्तकियों को बुक किया और लोकेशन भेजी थी. जानकारी के मुताबिक महिलाएं जब लोकेशन के अनुसार नहर पटरी मार्ग पर पहुंचीं तो सड़क पर एक पेड़ की डाल पड़ी देखकर चालक ने कार रोक दी. इसी बीच झाड़ियों में छिपे चार नकाबपोश बदमाश अचानक बाहर आए और असलहे की नोक पर बार बालाओं को बंधक बना लिया और उन्हें डारा धमका करके उनसे सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. बार बालाओं से लूट गए सोने चांदी के जेवरो की कीमत करीब पांच से आठ लाख रुपए बताई जा रही है.
पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश
घटना के बाद बार बालाओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. खबर मिलते ही सदरपुर थाना पुलिस व सीओ महमूदाबाद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है. गहनों के लूट की घटना की जांच की जा रही है. घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें