सुल्तानपुर की इस दुकान पर ₹40 में मिलती है अनलिमिटेड ‘अजवाइन वाली पूड़ी’ और पनीर की सब्जी, स्वाद ऐसा कि दीवाने हो जाएंगे!

0
सुल्तानपुर की इस दुकान पर ₹40 में मिलती है अनलिमिटेड ‘अजवाइन वाली पूड़ी’ और पनीर की सब्जी, स्वाद ऐसा कि दीवाने हो जाएंगे!


Last Updated:

Sultanpur Famous Breakfast: सुल्तानपुर के शाहगंज चौराहे पर स्थित ‘दीपांशु नाश्ता’ भंडार अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है. यहां मात्र ₹40 में आपको अजवाइन वाली 5 स्पेशल पूड़ियां, मटर-पनीर की जायकेदार सब्जी, बूंदी रायता और हरी चटनी मिलती है. इस दुकान की खासियत यह है कि यहां सब्जी दोबारा लेने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता. सुबह 6 से शाम 5 बजे तक उपलब्ध यह नाश्ता शुद्धता और स्वाद का बेजोड़ संगम है. अगर आप सुल्तानपुर में हैं, तो यहां का नाश्ता जरूर आज़माएं.

Sultanpur Famous Breakfast: अगर आप भी सुल्तानपुर आए हैं और सुबह-सुबह बेहतरीन नाश्ता करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी स्पेशल दुकान के बारे में बताने वाले हैं जहां का स्वाद आपकी जुबां पर चढ़ जाएगा. यहां आपको अजवाइन के मिश्रण वाले आटे की गर्मागर्म पूड़ियां और उसके साथ मटर, आलू और पनीर की लजीज सब्जी परोसी जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस दुकान पर आप सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक नाश्ते का आनंद ले सकते हैं. मात्र ₹40 में मिलने वाली इस थाली की खासियत जानने के लिए लोग दूर-दूर से यहां खिंचे चले आते हैं.

इस नाम से है मशहूर यह दुकान
सुल्तानपुर में यह दुकान ‘दीपांशु नाश्ता’ के नाम से काफी मशहूर है. क्योंकि, यहां पर सुबह का नाश्ता करने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है. दुकानदार दीपांशु बताते हैं कि उनकी दुकान पर दूर-दूर से लोग नाश्ता करने आते हैं. सुबह के नाश्ते में इस दुकान पर आपको खस्ता अजवाइन वाली पूड़ियां और मटर-पनीर की स्पेशल सब्जी, बंदूी वाला रायता और तीखी हरी चटनी मिल जाएगी. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लोग पेट भर के खाते हैं.

क्यों खास है यहां की ‘अजवाइन वाली पूड़ी’?
दीपांशु की इस दुकान पर जो पूड़ी बनती है उसका स्वाद अन्य पूड़ी के मुकाबले काफी अच्छा होता है. क्योंकि, यह पूरी सामान्य तरीके से नहीं बल्कि स्पेशल तरीके से बनाई जाती है. इसमें अजवाइन डालकर इस पूड़ी के लिए आटा गूंथा जाता है. नाश्ता करने के दौरान आपकी थाली में जो पूड़ी है उसको खाते हुए अगर आपकी सब्जी खत्म हो जाती है तो आप इसी रुपए में दोबारा भी सब्जी ले सकते हैं इसके साथ ही आपको ठंडा पानी भी यहां पर मिल जाएगा.

बूंदी वाला रायता और तीखी चटनी का मेल
पूरी-सब्जी के साथ मिलने वाला बूंदी का रायता इस थाली का असली हीरो है. रायते का ठंडा और चटपटा स्वाद पूड़ी-सब्जी के साथ मिलकर बेहतरीन अनुभव देता है. जो भी यहां एक बार नाश्ता कर लेता है, वह दीपांशु के हाथों के स्वाद की तारीफ किए बिना नहीं रह पाता.

कैसे पहुंचे इस दुकान पर
अगर आप भी इस जायकेदार थाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको सुल्तानपुर शहर के प्रसिद्ध शाहगंज चौराहे पर आना होगा. यह दुकान मुख्य चौराहे पर ही स्थित है, जिसे आप आसानी से ढूंढ सकते हैं. मात्र ₹40 खर्च करके आप शहर के सबसे बेहतरीन और पेट भर नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homelifestyle

मात्र ₹40 में पूड़ी-सब्जी और रायता, स्वाद ऐसा कि दीवाने हो जाएंगे!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों