सुल्तानपुर बस स्टेशन पर गंदगी का अंबार, टूटी टाइल्स और दुर्गंध से यात्री परेश

0
सुल्तानपुर बस स्टेशन पर गंदगी का अंबार, टूटी टाइल्स और दुर्गंध से यात्री परेश


Last Updated:

सुल्तानपुर बस स्टेशन पर यूं तो साफ सफाई के दावे प्रशासन द्वारा किए जाते हैं लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट पर देखने को मिला कि साफ सफाई के इंतजाम नहीं है क्योंकि जहां पर लोग पानी पीते हैं वहां पर लोगों का थूका हुआ गुटखा, बोतल की ढक्कन और नीचे कचड़े का ढेर लगा हुआ है. घास भी उग आई हैं. इसके साथ ही वहां पर लगाई गई टोटी पर एक पत्थर रख दिया गया है जैसे ही वह पत्

सुल्तानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य देश में साफ सफाई को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना था. इसके लिए सरकारी संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर विशेष रूप से साफ सफाई के इंतजाम किए गए, लेकिन उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में स्थित बस स्टैंड साफ सफाई की व्यवस्था को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है.

यहां पर पीने के लिए पानी का इंतजाम तो है ही लेकिन साफ सफाई न के बराबर है जहां पानी पीने की टोटियां लगाई गई हैं. उसी के कुछ ही बगल अस्थाई मूत्रालय बना दिया गया है. जिसकी दुर्गंध पूरे बस स्टैंड के यात्रियों को भुगतनी पड़ती है. ऐसे में आइए जानते हैं सुल्तानपुर बस स्टैंड पर किस तरह के साफ सफाई के इंतजाम है.

साफ सफाई के दावे फेल 

सुल्तानपुर बस स्टेशन पर यूं तो साफ सफाई के दावे प्रशासन द्वारा किए जाते हैं लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट पर देखने को मिला कि साफ सफाई के इंतजाम नहीं है क्योंकि जहां पर लोग पानी पीते हैं वहां पर लोगों का थूका हुआ गुटखा,बोतल की ढक्कन और नीचे कचड़े का ढेर लगा हुआ है. घास भी उग आई हैं. इसके साथ ही वहां पर लगाई गई टोटी पर एक पत्थर रख दिया गया है जैसे ही वह पत्थर हटाया जाता है टोटी से पानी अपने आप गिरने लगता है.

मूत्रालय में लगा गंदगी का ढेर 

आफ कैमरा यात्रियों ने बताया कि साफ सफाई के नाम पर यहां एक ही खेल, खेला जा रहा है. शौचालय की पाइप और टाइल्स टूटने की वजह से यहां पर यात्रियों को काफी सुविधा का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही यह पूरा शौचालय बदबू से स्टेशन पर दुर्गंध फैलाता है. बस स्टेशन के ग्राउंड की फर्श भी धंस चुकी है. जिसमें किसी भी समय यात्री गिरकर चोटिल हो सकते हैं. बस स्टेशन के बगल बढ़ैया वीर की तरफ बनाए गए शौचालय को भी किसी कारण वश तोड़ दिया गया है. जिससे एक ही मूत्रालय पर दबाव बढ़ गया है, क्योंकि साफ सफाई न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सुधार होने के आसार नहीं 

साफ सफाई और शौचालय की टूटी टाइल्स और पाइप को लेकर जब हमने जिम्मेदारों से बात करने की कोशिश की तो स्टेशन इंचार्ज नानूराम ने बताया कि रूटिंग साफ सफाई कराई जाती है और यदि कहीं पर गंदगी है तो उसकी भी साफ सफाई कर दी जाएगी हालांकि ऐसे जिम्मेदारों का ढीला रवैया इस बात को लेकर ऐसी संभावना पैदा करता है जिसमें लग रहा है कि स्टेशन पर फैली गंदगी के सुधार होने के आसार नहीं हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *