सूरजमुखी की खेती से बढ़ेगी कमाई, जानिए मार्च में बोने वाली बेस्ट किस्में

0
सूरजमुखी की खेती से बढ़ेगी कमाई, जानिए मार्च में बोने वाली बेस्ट किस्में


Last Updated:

सूरजमुखी की खेती किसानों के लिए तेल उत्पादन और अच्छी कमाई का बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. खासकर मार्च में बुवाई करने पर कई उन्नत संकर और संकुल किस्में शानदार प्रदर्शन करती हैं. SH-3322, KVSH-1, MSFH-4, DRSF-113 और FSH-17 जैसी किस्में कम समय में तैयार होकर बेहतर पैदावार देती हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

आजकल कई आधुनिक संकर किस्में किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. ये किस्में न केवल कम समय में तैयार होती हैं, बल्कि मौसम की मार भी अच्छी तरह झेलती हैं. मार्च की बुवाई में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है और किसानों को कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है.

संकर किस्म

संकर किस्मों की बात करें, तो इसमें SH-3322 एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. यह किस्म लगभग 90 से 95 दिनों में पककर तैयार हो जाती है. इसकी खासियत यह है कि पौधे मजबूत होते हैं और बीजों में तेल की मात्रा भी अच्छी रहती है, जिससे किसानों को उत्पादन के साथ बेहतर बाजार कीमत भी मिलती है. इसकी खेती से किसान मालामाल बन सकते हैं.

सूरजमुखी KVSH-1

सूरजमुखी में KVSH-1 भी किसानों के बीच तेजी से पसंद की जाने वाली संकर किस्म है. यह किस्म गर्म मौसम में भी अच्छा प्रदर्शन करती है. इसके पौधे स्वस्थ रहते हैं और फूलों का आकार भी अच्छा होता है, जिससे बीज उत्पादन बढ़ता है और किसानों को बेहतर पैदावार भी मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

MSFH-4 और DRSF-113

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के HOD प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, MSFH-4 और DRSF-113 जैसी किस्में भी मार्च की बुवाई के लिए काफी उपयोगी मानी जाती हैं. DRSF-113 लगभग 55 से 60 दिनों में फूल देने लगती है, जबकि पौधे करीब 150 से 170 सेंटीमीटर तक की ऊंचाई तक जा सकते हैं.

संकर किस्म FSH-17

सूरजमुखी में FSH-17 एक जल्दी तैयार होने वाली उन्नत संकर किस्म है. इसमें कम समय में अच्छी फसल देने की क्षमता होती है. जिन किसानों को जल्दी उत्पादन चाहिए, उनके लिए यह किस्म खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है और बाजार में भी इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है.

संकुल किस्म

सूरजमुखी में संकुल किस्मों की बात करें, तो मार्डन, सूर्या और ज्वालामुखी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ये किस्में करीब 80 से 90 दिनों में तैयार हो जाती हैं. इनमें तेल की मात्रा भी अच्छी होती है, इसलिए तेल उत्पादन के लिए इन्हें बेहद उपयुक्त माना जाता है. इसकी खेती किसानों को खूब मुनाफा देती है.

गर्मी सहन करने वाली किस्म

ध्यान रखें कि मार्च में बुवाई करते समय गर्मी सहन करने वाली किस्मों का ही चयन करें. बीजों को लगभग एक इंच गहराई में सीधे खेत में बोना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. इस प्रकार सही किस्म और सही तकनीक अपनाकर किसान कम समय में बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *