सैकड़ों साल पुराना है यह चर्च, बीस सालों तक रहा यह बंद, यहां का है अलग ही माहौल, जानें कहानी
Last Updated:
Maharajganj News: महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र के बीजापार में एक पुराना चर्च मौजूद है. यह चर्च अपनी खास खास इतिहास और कहानियों के लिए जाना जाता है. सिसवा कस्बे के बाहरी क्षेत्र में मौजूद यह चर्च अंग्रेजों के …और पढ़ें
सेंट एंड्रूज चर्च, बीजापार
हाइलाइट्स
- सैकड़ों साल पुराना है सेंट एंड्रूज चर्च.
- बीस सालों तक बंद रहा चर्च अब सुचारु रूप से चल रहा है.
- चर्च में हर रविवार बड़ी संख्या में लोग आते हैं.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला अपनी अलग भौगोलिक स्थिति के लिए जाना जाता है. जिले के अलग–अलग हिस्सों में बहुत से धार्मिक स्थल मौजूद हैं. इसके साथ ही इन धार्मिक स्थलों की अपनी ऐतिहासिक मान्यताएं हैं. ऐसा ही एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थल है महराजगंज जिले के सिसवा क्षेत्र के बीजापार में, जो अपने ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. सिसवा कस्बे के बाहरी क्षेत्र में स्थित इस जगह एक पुराना और ऐतिहासिक सेंट एंड्रूज चर्च मौजूद है. यह चर्च अपने ऐतिहासिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है. बीजापार में स्थित इस चर्च के बारे में माना जाता है कि यह सैकड़ों साल पुराना चर्च है, जो अंग्रेजों के समय में बना था. इसके साथ ही यहां पर कई पुराने निर्माण भी हैं जो इसके ऐतिहासिक होने की पुष्टि करते हैं.
बीस सालों तक बंद रहा यह सेंट एंड्रूज चर्च
सेंट एंड्रूज चर्च बीजापार, सिसवा बाजार के संचालक विशप युहन्ना आदम ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि यह चर्च एक शांत वातारण में स्थित है और इसके साथ ही एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है. इसके साथ ही चर्च के बड़े परिसर में कई अलग–अलग निर्माण हैं. उन्होंने बताया कि यह सैकड़ों साल पुराना चर्च है, जो किसी कारणवश कई वर्षों तक बंद भी रहा. हालांकि बीते बीस सालों से विशप युहन्ना आदम बीजापार में स्थित इस सेंट एंड्रूज चर्च का संचालन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक लंबे समय तक यह चर्च अन्य कई कारणों की वजह से विवादों में भी रहा, जिसकी वजह से इसे कई नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिले. हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो चुकी है और पिछले बीस सालों से पुनः सुचारु रूप से इस चर्च का संचालन हो रहा है.
कैसे पहुंचे बीजापार सेंट एंड्रूज चर्च
विशप युहन्ना आदम ने बताया कि इस चर्च में स्थानीय लोग कम बल्कि अन्य दूसरे जगहों से ज्यादा लोग आते हैं. प्रत्येक रविवार के दिन इस चर्च में एक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है. एक शांत वातावरण में होने की वजह से एक अलग ही तरह का एहसास होता है. सेंट एंड्रूज चर्च के पहुंचने के लिए महराजगंज जिला मुख्यालय से सिंदुरिया आ सकते हैं. इसके बाद सिंदूरिया से चिउटहां मार्ग होते हुए बीजापार पहुंचा जा सकता है. मुख्य मार्ग से रोड के दक्षिण दिशा में यह चर्च स्थित है.