स्वास्थ्य, इम्युनिटी और जोड़ों के लिए सुपरफूड, जानें शीशम के पत्ते सुबह खाली पेट खाने के 9 अद्भुत फायदे

0
स्वास्थ्य, इम्युनिटी और जोड़ों के लिए सुपरफूड, जानें शीशम के पत्ते सुबह खाली पेट खाने के 9 अद्भुत फायदे

Last Updated:

Sheesham Benefits: सुबह खाली पेट शीशम के पत्ते खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं. ये पाचन सुधारते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, खून साफ करते हैं और त्वचा-बालों के रोगों में लाभदायक होते हैं. शीशम के पत्तों का काढ़ा ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है. ये जोड़ों के दर्द, सूजन, सांस संबंधी समस्याओं और पेट की जलन में भी राहत देते हैं.

सुबह खाली पेट शीशम के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी बढ़ती है. खून साफ होता है, त्वचा और बालों के रोग ठीक होते हैं. इसके सेवन से एनीमिया में फायदा मिलता है. ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है. इतना ही नहीं, ये गैस, जलन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देते हैं. इनके रस या काढ़े का सेवन भोजन के पाचन को आसान बनाता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शीशम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं. इसके नियमित सेवन से संक्रमणों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. एक्सपर्ट डॉ. गीतिका शर्मा के अनुसार, शीशम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. ये मुंहासे, फुंसी, खुजली, एक्जिमा घाव और जलन जैसी समस्याओं में काफी मददगार होते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

इन पत्तों का पेस्ट लगाने से घाव भरने और सूजन कम करने में मदद मिलती है. शीशम के पत्ते पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. क्योंकि ये गैस, जलन, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करते हैं. पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का महसूस कराते हैं. इनका रस या काढ़ा पीने से पेट की दिक्कतें दूर होती हैं और खाना अच्छे से पचता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शीशम की पत्तियां शीतल और पौष्टिक मानी जाती हैं. ये गर्मी से जुड़ी बीमारियों में औषधि की तरह काम करती हैं. इन पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होते हैं. नियमित रूप से इनका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शीशम के पत्ते जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत दे सकते हैं क्योंकि इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं. आप पत्तों का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं या काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. जिससे गठिया और घुटनों के दर्द में आराम मिलता है. लेकिन सेवन से पहले आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह ज़रूरी है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शीशम के पत्ते सांस संबंधी समस्याओं, जैसे खांसी, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में राहत दिलाते हैं क्योंकि इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. इनकी भाप लेने या काढ़ा पीने से श्वसन तंत्र साफ होता है और आराम मिलता है. साथ ही ये इम्युनिटी भी बढ़ाते हैं.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शीशम का पत्ता डायबिटीज से ग्रसित लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. साथ ही, इसका पत्ता लिवर के लिए भी लाभकारी होता है. गठिया और जोड़ों के दर्द में भी शीशम का पत्ता काफी फायदेमंद साबित होता है. सावधान: किसी भी प्रकार का उपचार शुरू करने से पहले आयुर्वेदिक वैद्य की सलाह जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सुबह खाली पेट खाएं शीशम के पत्ते, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *