स्वास्थ्य के लिए योगी सरकार का मास्टरप्लान!हाई BP और Diabetes मरीजों की पहचान
Last Updated:
योगी सरकार ने झांसी मंडल में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज मरीजों की पहचान के लिए व्यापक अभियान तेज कर दिया है. 1 जुलाई 2024 से 3 मार्च 2025 तक 6.5 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है, जिससे मरीजों का बेहत…और पढ़ें
फाइल फोटो
झांसी- योगी सरकार ने हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को चिह्नित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में गति लाने के निर्देश दिए है. झांसी मंडल के तीनों जिलों में अभियान चलाकर 30 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक की हाइपरटेंशन और डायबिटीज की जांच की जा रही है. मंडल के तीनों जनपदों के सीएमओ को माइक्रोप्लान बनाकर हर किसी की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं. अभियान के अंतर्गत 1 जुलाई 2024 से 3 मार्च 2025 तक झांसी मंडल में 6 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.
हर लाभार्थी की स्क्रीनिंग
झांसी मंडल के तीनों जिलों झांसी, ललितपुर और जालौन में ई-कवच एप के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी की स्क्रीनिंग को रिकार्ड किया जा रहा है. हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग के अंतर्गत 1 जुलाई 2024 से 03 मार्च 2025 तक की अवधि में झांसी जनपद में 30 साल से अधिक आयु के 2,93,052, ललितपुर जनपद में 1,46,104 और जालौन जनपद में 2,16,740 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. तीनों जिलों में कुल 6,55,896 लोगों के हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.
6 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग
इसी तरह डायबिटीज की स्क्रीनिंग के अंतर्गत 1 जुलाई 2024 से 3 मार्च 2025 तक 30 वर्ष से अधिक आयु के झांसी जनपद के 291947, ललितपुर जनपद के 145417 और जालौन जनपद के 215574 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. तीनों जिलों में कुल 6,52,574 लोगों की डायबिटिज की स्क्रीनिंग की जा चुकी है.
हाई बीपी के मरीजों पर नजर
एनएचएम के झांसी मंडल के मण्डलीय परियोजना प्रबंधक आनन्द चौबे ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि 30 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक की बीपी एवं शुगर की स्क्रीनिंग/जांच कराने के लिए पॉपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग नामक अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान की जा रही जांच को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा तैयार किए गए ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा हैस ताकि जांच में पाए गए हाई बीपी व शुगर के मरीजों का उपचार किया जा सके.
Jhansi,Uttar Pradesh
March 16, 2025, 13:17 IST