हथौड़े की गूंज, ड्रिल की आवाज और…, दालमंडी में ध्वस्तीकरण का बड़ा ऐक्शन, 3 मंजिला मकान और 13 दुकानें तोड़ी गईं

0
हथौड़े की गूंज, ड्रिल की आवाज और…, दालमंडी में ध्वस्तीकरण का बड़ा ऐक्शन, 3 मंजिला मकान और 13 दुकानें तोड़ी गईं


Last Updated:

Varanasi Dalmandi: वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के तहत 3 मंजिला मकान और 13 दुकानों का ध्वस्तीकरण कार्य शुरू हो गई है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स के बीच दुकानदारों को खाली करवा कर कार्रवाई की जा रही है. हथौड़े और ड्रिल मशीन की मदद से मकान और दुकानें तोड़ी जा रही हैं.

Varanasi Dalmandi: वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ भारी फोर्स मौके पर तैनात है, और तीन मंजिला मकान समेत 14 दुकानों को खाली करवा कर ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है. मौके पर हथौड़े और ड्रिल मशीन की मदद से कार्रवाई जारी है.

इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात. साथ ही, दालमंडी एरिया में पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग कर दी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस दालमंडी एरिया में स्थित तीसरे मकान को भी अपने कब्जे में ले रही है ताकि, ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा सके. ध्वस्तीकरण के कार्य के दौरान पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ मौके पर पीडब्ल्यूडी की टीम भी मौजूद है.

ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन दालमंडी एरिया में मकान और दुकानों को खाली करवा रही है. ताकि ध्वस्तीकरण में कोई बाधा न आए. इससे पहले, शनिवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी की टीम दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए पहुंची. करीब दो घंटे तक एक दुकान और चौक थाने की बैरक को तोड़ा गया.

उस दुकान के तीन हिस्सेदार थे- विजय, कल्लू और भोला चौरसिया, जो पान की दुकान चलाते थे. प्रशासन ने उन्हें मुआवजा के रूप में 2 लाख 80 हजार रुपए दिए. कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने चौक थाने के बगल में बल्ली लगाकर दालमंडी में जाने वाला एक तरफ का रास्ता पुलिस ने रोक दिया है. वहीं, नारियल बाजार से आने वाले रास्ते में बैरिकेड्स बंद कर दिया.

आपको बता दें कि वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण का काम 29 अक्टूबर से शुरू हुआ था. पहले दिन प्रशासन ने दालमंडी चौक से सटे मार्ग पर स्थित फोटोस्टेट की दुकान को खाली करवा कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी. कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में भारी नाराजगी देखी गई थी, और उन्होंने विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी थीं. उस समय भी दालमंडी में भारी फोर्स तैनात थी.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

दालमंडी में ध्वस्तीकरण का बड़ा ऐक्शन, 3 मंजिला मकान और 13 दुकानें तोड़ी गईं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *