हमें 5 मिनट दीजिए, हिंदू राष्ट्र बना देंगे… हिंदू महासंघ का चैलेंज, कहा- जो यहां हैं, वो सनातनी बन जाएं या…
Last Updated:
Hindu Mahasangh News: भारत को हिन्दू राष्ट्र बनवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने महायज्ञ और महासम्मेलन किया. कार्यक्रम मे भारत माता के चित्र के ऊपर लिखा गया कि हिन्दू राष्ट्र बनाना है. तो वहीं मंच से हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए मोदी सरकार से आह्वाहन किया.
मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में जहां हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) के बैनर तले महायज्ञ और महासम्मेलन किया गया. सम्मेलन में विश्व हिंदू महासंघ (भारत) मातृ शक्ति की प्रदेश महामंत्री ने ओवैसी ब्रदर्स के 15 मिनट के चैलेंज वाले बयान पर टिप्पणी करते हुआ कहा कि किसी ने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर देखो. हम महिला शक्ति दुर्गा और चंडी हैं. हमको 5 मिनट देकर देखो. एक एक नारी 100 पर भारी है. 5 मिनट में भारत को हिन्दू राष्ट्र बना देंगे. ये हिन्दू राष्ट्र है हमें किसी से डर नहीं. अगर आजमाना है तो आजमा लो.
हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर यज्ञ
भारत को हिन्दू राष्ट्र बनवाने के लिए विश्व हिंदू महासंघ (भारत) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने महायज्ञ और महासम्मेलन किया. कार्यक्रम मे भारत माता के चित्र के ऊपर लिखा गया कि हिन्दू राष्ट्र बनाना है. तो वहीं मंच से हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए मोदी सरकार से आह्वाहन किया. विश्व हिन्दू महासंघ भारत की प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा. बस प्रधानमंत्री जी से निवेदन है इसको हिन्दू राष्ट्र घोषित कर दें.
‘यहां जो हैं, वो हिंदू बन जाएं’
उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म 10000 साल पुराना है, जो बाद मे आये वो प्रचार करने और लूटने आये. फिर कई को हिन्दू धर्म से परिवर्तित कर दिया. पाकिस्तान और बांग्लादेश बना और यहां से जो गए वो हिन्दू नहीं मुस्लिम थे और जो रह गए वो हिन्दू हैं. अब जो यहां हैं या तो वो हिन्दू बन जाएं या देश को छोड़ दें. तूलिका शर्मा ने कहा कि बाकी जो गए थे वो लूटेरे थे हमारे जनेऊओ कों तोड़कर गए.
‘हमें 15 मिनट नहीं 5 मिनट दीजिए’
वहीं ओवैसी ब्रदर्स के 15 मिनट के चैलेंज वाले बयान पर तूलिका शर्मा ने कहा कि किसी ने कहा था की 15 मिनट के लिए पुलिस को हटाइये. आप हमको 5 मिनट दीजिये. पुलिस को हटाकर तो देखिये. हम मातृ शक्ति हैं और एक-एक मातृ शक्ति 100 -100 को निपटा देगी. हम महिलाएं भी तलवार और लाठी चलाना जानती हैं. आप हमें 5 मिनट दीजिए. हमें 15 मिनट की भी जरूरत नहीं है. हम चंडी है दुर्गा है हम सिर्फ 5 मिनट मे इसको हिन्दू राष्ट्र बना देंगे,भारत ये हिन्दू राष्ट्र है हमें किसी से डर नहीं अगर आजमाना है तो आजमा लों.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें