हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है ये युवा किसान, लाल सब्जी ने बदल दी किस्मत, मेहनत भी लगती है बहुत कम

0
हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है ये युवा किसान, लाल सब्जी ने बदल दी किस्मत, मेहनत भी लगती है बहुत कम


Last Updated:

Tomato Farming Profit: टमाटर की खेती आजकल कई किसानों को मालामाल बना रही है. शहर से गांव पहुंचा एक युवा किसान भी यही कर रहा है.  

X

tomato cultivation

Tomato Farming Profit: खेती-किसानी से होने वाली कमाई देख कई लोग शहरों से भी गांव जा रहे हैं. ऐसा कर वो तगड़ा मुनाफा भी कमा रहे हैं. कई पढ़े-लिखे लोगों ने नौकरी की जगह खेती-किसानी करने का फैसला लिया. ऐसे ही एक किसान की कहानी आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. मऊ जनपद के निवासी सुनील मौर्य तो घर पर रहकर खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वो लगभग 4 से 5 सालों से खेती कर रहे हैं और 5 से 6 महीने में 5 से 6 लाख रुपए कमा रहे हैं.

तो यदि आप भी खेती करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो जान ले किस फसल की खेती करेंगे जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिल सके.

टमाटर की खेती बना रही मालामाल
लोकल 18 से बात करते हुए मऊ निवासी सुनील मौर्या बताते हैं कि वो पिछले 4 से 5 सालों से टमाटर की खेती कर रहे हैं. एक अलग ही तरीके से खेती वो कर रहे हैं. किसान टमाटर की खेती 2 से ढाई लाख रुपए की लागत में करते हैं. इससे उन्हें 5 से 6 लाख रुपए का मुनाफा मात्र 5-6 महीने में हो जाता है.

कीड़ों से खतरों से रहना होगा सावधान
सुनील बताते हैं कि अगर टमाटर की खेती करना आप जान गए तो टमाटर की खेती सबसे आसान और बेहतर फसल है, जो आपको एक अच्छा मुनाफा देती है. यदि टमाटर की खेती करनी हो तो आपको कीटनाशक चीजों पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा. टमाटर पर कीड़े बहुत जल्द लगते हैं. कीड़ों से बचने के लिए टमाटर पर समय-समय पर छिड़काव करते रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें – Success Story: दो दोस्त….दोनों के पिता किसान, एक साथ पढ़ाई कर बनाई सेना में जगह, खुशी से झूम उठा परिवार

आराम से हो जाएगी 5-6 लाख की कमाई!
अगर आप टमाटर की खेती में थोड़ा बहुत समय दे देते हैं और देखते रहते हैं कि किसी प्रकार का कोई कीड़ा ना लगे तो आप तीन बीघा की खेती में मात्र 5 से 6 महीने में ₹6 लाख की कमाई कर सकते हैं. लेकिन आपको फसल के पीछे अच्छा समय देना पड़ेगा और समय-समय पर दवाइयां का छिड़काव करते रहना होगा. अगर आप समय-समय पर दवाइयां का छिड़काव करते रहते हैं तो आप अपनी लागत से दो गुना से चार गुना अधिक कमाई कर सकते हैं.

homeagriculture

हर महीने 1 लाख रुपये कमाता है ये युवा किसान, लाल सब्जी ने बदल दी किस्मत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों