हर्षा रिछारिया ने अयोध्या पहुंचकर किया राम दर्शन, बॉलीवुड के नशे को लेकर कही यह बात
Last Updated:
Ayodhya news in hindi today: अयोध्या पहुंची निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाश नंद गिरि की हर्षा रिक्षारिया ने बॉलीवुड में नशे की लत को लेकर बयान देते हुए कहा कि वक्त के साथ बहुत जल्दी…
हर्षा
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में भगवान राम के विराजमान होने के बाद देश-दुनिया के लाखों भक्त प्रतिदिन प्रभु राम का दर्शन पूजन करने अयोध्या आ रहे हैं इसी कड़ी में आज मॉडल और निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी की शिष्या हर्षा रिक्षारिया भी अयोध्या पहुंची और उन्होंने राम जन्म भूमि में दर्शन पूजन कर और रामलला का आशीर्वाद लिया.
अयोध्या पहुंची मॉडल हर्षा रिक्षारिया ने कहा कि अयोध्या दर्शन करके बहुत ही अच्छा लगा. अभी मंदिरों में भ्रमण और दर्शन का मेरा कार्यक्रम चल रहा है. मैं अगले हफ्ते में बड़ी घोषणा करने वाली हूं जैसा कि मैंने पहले भी मीडिया में बता रखा है. रामलला के दरबार में हाजिरी लगा करके मैंने आज्ञा मांगी है. अयोध्या पहुंची हर्षा रिछारिया ने कहा कि आगामी दिनों में धर्म के मार्ग पर बढ़ते हुए आप मुझे देखेंगे और युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए आप देखेंगे. अभी हम जातियों के आधार पर अलग-अलग बैठे हुए हैं. इन सबको एक करके हम बड़े कार्यक्रम की घोषणा करेंगे.
हर्षा रिक्षारिया ने कहा कि रील और मोबाइल का समाज पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ रहा है. कुछ युवा नशे और बॉलीवुड की बात करते हैं तो कुछ युवा ऐसे भी हैं जो रील और सोशल मीडिया के जरिए धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं. कई युवा रील और मोबाइल के जरिए नेगेटिविटी की तरफ जा रहे हैं. हम उन्हें पॉजिटिव करने का प्रयास करेंगे.
अयोध्या पहुंची निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर कैलाश नंद गिरि की शिष्या हर्षा रिक्षारिया ने बॉलीवुड में नशे की लत को लेकर के बयान देते हुए कहा कि वक्त के साथ बहुत जल्दी परिवर्तन आने वाला है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 19:23 IST