होली के बाद दिल्ली वालों को मिलेंगे दो गिफ्ट, समय और पैसा दोनों बचेंगे
Last Updated:
Delhi-Dehradun Expressway and Mumbai-DND Link Road-होली के बाद दिल्ली वालों को एक नहीं दो सौगात मिलने वाली है. इससे लाखों लोगों को रोजाना राहत मिलने वाली है. उनका आने जाने में समय और पैसा दोनों बचेगा. होली के बाद दोनों रोड शुरू हो जाएंगे. यानी अगली बार जब होली पर आप घर जाएंगे तो सड़क मार्ग एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
एक्सप्रेसवे और लिंक रोड दोनों होली के बाद हेा जाएंगे शुरू.
नई दिल्ली. होली के बाद दिल्ली से एनसीआर के शहरों में आने जाने वालों दो-दो सौगात मिलने वाली है. इसके बाद एरसीआर के कई शहरों में आवागमन आसान हो जाएगा. कुछ ही मिनट में आप अपने गंतव्य पहुंच जाएंगे. इससे आपके पैसा और समय दोनों बचेगा. सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा दिल्ली को कनेक्ट करने के लिए दो एक्सप्रेसवे तैयार हो चुके हैं.
दिल्ली आने वाले लाखों लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है. इस वजह से कामकाजी लोगों को एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलना पड़ता है. अगर किसी को एनसीआर के शहर जाना हो तो कुछेक बार्डर पर लगने वाले जाम को भी झेलना पड़ता है. इस वजह से लोगों को एनसीआर के शहर जाकर वापस लौटने में कई बार पूरा दिन लग जाता है. पर अब वाहन चालकों की यह परेशानी खत्म होने वाली है. सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राहत देने की तैयारी कर ली है. एनसीआर को कनेक्ट करते हुए दूसरे राज्यों को जाने वाले दो एक्सप्रेसवे तैयार हो गए हैं. सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार दोनों एक्सप्रेसवे होली के बाद शुरू करने की तैयारी है.
पहली राहत देने वाला एक्प्रेसवे
फरीदाबाद और नोएडा की ओर जाने वाले वाहन चालकों को डीएनडी से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक करने वाला रोड राहत देगा. 59 किमी. लंबा यह रोड लगभग तैयार हो गया है और जल्द ही चालू हो जाएगा. इस लिंक रोड के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के अलावा, फरीदाबाद पलवल तक सफर केवल 25-30 मिनट का होगा. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ से सोहना तक 26 किलोमीटर की सड़क पर ट्रैफिक पहले खोला जा चुका है.
दूसरी राहत यहां से
गाजियाबाद शहर की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए मौजूदा समय दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे है. लेकिन लोनी की ओर जाने के लिए कोई सीधा हाईवे नहीं है. वाहन चालकों को शिव विहार या भोपुरा बार्डर होकर जाना पड़ता है. जिससे काफी समय लगता है. इन लोगों को राहत दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे देगा. यह एक्सप्रेसवे 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है. 6-लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत, खेकड़ा में ईपीई इंटरचेंज, शामली, सहारनपुर होकर देहरादून जाएगा. मंत्रालय के बाद यह एक्सप्रेसवे पूरा तैयार हो गया है. इसका उद्घाटन पीएम द्वारा किया जाना संभावित है. होली के बाद यह शुरू हो जाएगा.