आजम खान की रिहाई में फंस गया पेंच! कहां हो गई टेक्निकल गलती? बेटा भी पहुंचा जेल
Azam Khan News: आजम खान के समर्थकों ने क्या कहा
सीतापुर जेल से आज आजम खान की रिहाई होने वाली है. उसके बाद आजम खान अपने घर रामपुर आएंगे. इस खबर को सुनने के बाद आजम खान के दो समर्थक यहां पहुंचे. एक ने कहा कि इंसान हैं गलतियां होती हैं. वहीं दूसरे शख्स ने कहा कि बदले की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है. बसपा ज्वाइन करने के सवाल पर समर्थकों ने कहा कि जो आजम खान फैसला लेंगे हम उनके साथ हैं. वहीं अन्य समर्थक ने कहा कि मुझे नहीं लगता. वो समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई का समय धीरे-धीरे नजदीक आता जा रहा है. बताया जा रहा है कि आजम खान करीब दोपहर 12 बजे रिहा हो सकते हैं. आजम खान के समर्थक भारी संख्या में जेल के बाहर मौजूद हैं. आजम खान साल 2023 के अक्टूबर महीने से जेल में बंद हैं.
Azam Khan News: आजम खान से मिल सकती हैं सांसद रूचि वीरा
आजम खान आज जेल से रिहा होने वाले हैं. ऐसे में उनके चाहने वाले सीतापुर जेल के बाहर भारी संख्या में पहुंचे हुए हैं. साथ ही समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता भी पहुंचे हुए हैं. इस बीच जानकारी मिल रही है कि सांसद रूचि वीरा भी सीतापुर जेल पहुंचकर आजम खान से मुलाकात कर सकती हैं.
आजम खान की रिहाई को ध्यान में रखते हुए सीतापुर को जाने वाली सड़क पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है. धारा 144 का हवाला देकर सड़क पर पुलिस भीड़ नहीं लगने दे रही है. नवरात्रि का हवाला देकर भीड़ नहीं लगने दे रही है पुलिस. पुलिस के मुताबिक भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों को गड़बड़ी का मौका नहीं दे सकते. कई वाहनों का पुलिस ने किया चालान.
Azam Khan News: आजम खान के समर्थकों पर एक्शन
आजम खां से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है. जेल के समीप पहुंची कुल 15 कारों का हुआ चालान. नो पार्किंग के तहत ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई. भारी संख्या में समर्थक पहुंचे हुए हैं.
जैसे-जैसे आजम खान की रिहाई का वक्त नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे आजम खान की सियासी चाल को लेकर अटकलें भी लगाई जा रही हैं. संभावना जताई जा रही है कि साइकिल का साथ छोड़कर आजम खान हाथी की सवारी कर सकते हैं. यानी कि बसपा में शामिल हो सकते हैं. वहीं बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि आजम खान का पार्टी में स्वागत है.
Azam Khan News: 3000 रुपये का चालान भरने पर पर आजम को मिलेगी रिहाई
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3000 रुपए का एक चालान भरने के बाद आजम खान की रिहाई होगी. अब सुबह 10 बजे सीतापुर कोर्ट खुलेगा और फिर वहां चालान जमा होगा. इसके बाद जो रसीद मिलेगी, उसे जेल में दिखाकर फिर आजम खान की रिहाई होगी.
आजम खां की रिहाई में पेंच फंस गया है. दरअसल, जमानत मिलने के बाद जुर्माना न जमा करने पर रिहाई की प्रक्रिया रोक दी गई है. जेल सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कोर्ट में बॉन्ड जमा करने के बाद दोपहर 12 बजे तक रिहाई होगी.
Azam Khan Bail: आजम खान के बेटे को जेल के बाहर नहीं रुकने दिया गया
आजम खान की रिहाई को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. पिता आजम खान का स्वागत करने पहुंचे बेटे अदीब आजम को जेल के बाहर पुलिस प्रशासन ने रुकने नहीं दिया है. अदीब आजम खान की गाड़ी को जेल के सामने रोकने नहीं दिया गया. पुलिस जेल पर रुकने वाली गाड़ियों के नंबर नोट कर रही है.
आजम खान की रिहाई का वक्त अब बदल चुका है. पहले सुबह सात बजे का वक्त था. लेकिन अब बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे आजम खान जेल से बाहर आएंगे. रिहाई परवाने में कुछ तकनीकी ख़ामी के चलते देरल हो रही है.
Azam Khan Release: सपा के प्रदेश सचिव भी सीतापुर जेल पहुंचे
आजम खान की रिहाई को लेकर समर्थक सीतापुर जिला जेल के बाहर पहुंचने लगे हैं. साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रिजवान रसूल भी पहुंच गए हैं. एहतियात के तौर पर जिले के बार्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है.
Azam Khan News: आजम खान का बेटा पहुंचा सीतापुर जेल
पिता आजम खान की रिहाई के मौके पर उनके बेटे अदीब आजम भी सीतापुर जेल पहुंच गए हैं. हालांकि इस दौरान जब अदीब से मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो उसने बात करने से इनकार कर दिया. वहीं समर्थक भी जेल के बाहर भारी संख्या में मौजूद हैं. इस दौरान एएसपी आलोक सिंह और शहर कोतवाल अनूप शुक्ल आजम खान के समर्थकों को जेल के सामने से हटाते हुए नजर आए.