कल चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद अपनी राशि अनुसार जरूर करें ये काम

0
कल चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद अपनी राशि अनुसार जरूर करें ये काम


अयोध्या: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. तो दूसरी तरफ वैज्ञानिक दृष्टि से इसे खगोलीय घटना कहा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार कल यानी 7 सितंबर को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण रात्रि लगभग 9:58 पर लगने जा रहा है. जिसका प्रभाव भारत में भी दिखाई देगा ऐसी स्थिति में चंद्र ग्रहण के ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है. सूतक काल में कोई भी शुभ अथवा धार्मिक कार्य नहीं किया जाता.

मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं इस दौरान भगवान की आराधना के लिए उनके मंत्र का जाप करना चाहिए , अगर आप ग्रहण के दौरान मंत्र का जाप करते हैं तो इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती है .ऐसी स्थिति में ज्योतिष गणना के अनुसार अगर आप ग्रहण समाप्त होने के बाद राशि अनुसार कुछ दान करते हैं तो ऐसा करने से कई तरीके का लाभ भी मिलता है तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.

7 सितंबर को रात्रि 9:58 पर शुरू होगा चंद्र ग्रहण
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 7 सितंबर को रात्रि 9:58 पर चंद्र ग्रहण शुरू होगा. जो 8 सितंबर रात्रि 1:28 पर समाप्त होगा. इस दिन पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है. इसी दिन पूर्णिमा तिथि भी है ऐसी स्थिति में ग्रहण समाप्त होने के बाद अगर आप ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो राशि अनुसार कुछ दान करना चाहिए.

मेषराशि 
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मेष राशि के जातक को लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए

वृषभराशि 
वृषभ राशि के जातक को सफेद चीजों का दान करना चाहिए जैसे दूध दही और चावल

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक को हरे रंग के वस्त्र दान करना चाहिए

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातक को मिश्री और दूध का दान करना चाहिए

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातक को गुड़ का दान करना चाहिए.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को हरी मूंग के दाल का दान करना चाहिए

तुला राशि 
तुला राशि के जातक को दूध चावल और घी का दान करना चाहिए

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक को लाल चीजों का दान करना चाहिए

मकर राशि
मकर राशि के जातक को तिल का दान करना चाहिए

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक को काला तिल और तेल का दान करना चाहिए

मीन राशि 
मीन राशि के जातक को हल्दी का दान करना चाहिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *