किसान करें इस खास तरह के फल की खेती, बन जाएंगे मालामाल, बंपर है डिमांड
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Apple Plum Cultivation: कन्नौज के किसान शिवपाल सिंह ने एप्पल बेर की खेती की है, जो दिखने और स्वाद में सेब जैसा है. इसकी कीमत साधारण बेर से अधिक होती है, जिससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है. मार्केट में साधारण ब…और पढ़ें
सेब के जैसा स्वाद भी और सेब जैसा आकर इस एप्पल बेर का
हाइलाइट्स
- कन्नौज के किसान ने एप्पल बेर की खेती की.
- एप्पल बेर की कीमत साधारण बेर से अधिक होती है.
- एप्पल बेर की खेती से किसानों को अच्छा लाभ मिलता है.
अंजली शर्मा/कन्नौज. अभी तक आपने बेर की खेती के बारे में सुना होगा, लेकिन कन्नौज के किसान शिवपाल सिंह ने एक ऐसे बेर की खेती की है, जिसको देखकर आप कहेंगे यह तो बिल्कुल सेब के जैसा लगता है और स्वाद भी वैसा ही मीठा रहता है. इस बेर को एप्पल बेर के नाम से जाना जाता है. मार्केट में साधारण बेर से इस एप्पल बेर की कीमत ज्यादा होती है. किसान इसको अपने खेतों के आसपास लगाकर एक एक्स्ट्रा आए का स्रोत बना सकते हैं.
क्या है नाम, कैसे करें खेती
इस बेर की खेती करना बहुत आसान है, मार्केट में बहुत ही आसान तरीके से एप्पल बेर का बीज मिल जाता है. किसान इसको अपने खेतों में आसानी से कर सकते हैं, बस थोड़ी सी सावधानी बरतनी होती है क्योंकि इसको एक निश्चित दूरी पर लगाया जाता है. 12-12 फीट की दूरी पर इसको लगाना चाहिए, इसके बाद डेढ से 2 साल के अंदर जब भी यह पेड़ पूरी अच्छी तरह से बड़ा हो जाता है तो अच्छे से फल देने लगता है. वहीं इसके साथ-साथ किसान अन्य सब्जियों की खेती भी कर सकते हैं.
कितना होगा फायदा
साधारण बेर की कीमत 40 से 50 रुपए किलो रहती है, वहीं उससे अच्छे बेर की कीमत 60 से 70 रुपए किलो रहती है, लेकिन इस एप्पल बेर की कीमत ₹100 के ऊपर हमेशा रहती है, ऐसे में किसानों को यह खेती बहुत ज्यादा लाभ पहुंचाती है.
क्या बोले किसान
किसान शिवपाल सिंह बताते हैं कि यह एप्पल बेर की खेती किसानों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है. हमने इसकी छोटे से पेड़ से शुरुआत की थी, अब यह एक बड़े से फलदार पेड़ के रूप में तब्दील हो गया है और बड़ी मात्रा में इस पर एप्पल बेर भी रहते हैं. इसका रेट भी मार्केट में बहुत अच्छा मिलता है, किसान इसको बहुत आसान तरीके से अपने खेतों में कर सकते हैं.
Kannauj,Uttar Pradesh
February 19, 2025, 07:54 IST