खोड़ा में थोड़ी देर में चल सकता है बुलडोजर, टूटेंगी दुकानें! सूर्या हत्याकांड के बाद एक्शन
Khoda Surya Murder Case Live: गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या हत्याकांड में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. साथ ही मुख्य हत्यारोपित असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. इसके अलावा मदद के तौर पर प्रशासन और सरकार ने सूर्या के घरवालों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के साथ-साथ एक सरकारी नौकरी भी दी है. परिवार के सदस्य को नगर निगम में सुपरवाइजर की नौकरी मिली है. हालांकि अभी भी सूर्या के घरवालों का कहना है कि सभी हत्यारोपितों का एनकाउंटर होना चाहिए और बुलडोजर एक्शन होना चाहिए. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Ghaziabad Madarsa Buldozer: गाजियाबाद के इन मदरसों पर चलेगा बुलडोजर
गाजियाबाद में मदरसा जामिया अरबिया इशातुल इस्लाम, कल्लूगढ़ी डासना के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई. उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था नियमावली, 1952 के तहत जारी आदेश में मदरसे को भूमि से बेदखल करने के निर्देश. आदेश में संबंधित भूमि का कब्जा भूमि प्रबंधक समिति को सौंपने तथा करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वसूलने की बात कही गई है. प्रशासन ने आदेश के अनुपालन न होने पर बेदखली की कार्रवाई कर कब्जा मुक्त कराने और वसूली की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. 14 से 15 एकड़ में फैला है बुलडोजर कार्यवाही होगी.
Khoda Surya Murder News Live: सनातनी और गौ भक्त था सूर्या- दीपांकर महाराज
गाजियाबाद के मसूरी कल्लू गढ़ी में होने जा रही है बड़ी कार्रवाई, जहां अवैध मदरसे पर चलेगा बुलडोजर. वहीं दीपांकर महाराज खोड़ा में सूर्या के परिवार से मिलने पहुंचे हैं. परिवार से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट है. लेकिन ये परिवार किराए पर रहता है। उनकी मदद करिए. सरकार से मांग है कि ऐसी नज़ीर पेश की जाए ताकि कोई दूसरा सूर्या ना हो. सूर्या एक सनातनी और गौ भक्त था.
Khoda Murder News: सूर्या हत्याकांड के बाद अपराधियों का सत्यापन
DCP धवल जायसवाल ने कहा, “गाजियाबाद कमिश्नरेट में ऑपरेशन क्लीन के तहत सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में साहिबाबाद में जो भी पुराने हिस्ट्रीशीटर थे, अभ्यस्त अपराधी थे, उनको बुलाया गया था, उनके सत्यापन का अभियान चलाया गया है. उनके बारे में जांच की जा रही है. उनको हिदायत भी दी गई है कि वो भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध और अपराधियों से संपर्क ना रखें और अगर वो ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. अभी तक 250 से ज्यादा अपराधियों का सत्यापन कर लिया गया है और यह अभियान अभी चल रहा है.”
Khoda Buldozer Action News: खोड़ा में आज चल सकता है बुलडोजर
खोड़ा में आज बुलडोजर एक्शन हो सकता है. आज खोड़ा में जो अतिक्रमण दुकानों के बाहर है. अस्थायी स्ट्रक्चर उसे हटाने का काम हो सकता है. दोपहर करीब साढ़े बारह का टाइम है.
Khoda Madarsa Seal: खोड़ा में मदरसा सील, हो गई FIR
गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर FIR दर्ज की गई है. गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में संचालित सुल्तान अलारफीन मदरसे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि मदरसा बिना मान्यता और बिना वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय की शिकायत पर थाना खोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया गया. शिकायत के अनुसार मदरसा न तो अल्पसंख्यक विभाग में पंजीकृत था और न ही संचालन की स्वीकृति प्राप्त थी. इसके अलावा सोसायटी का जीवित पंजीकरण प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया. जांच में अग्निशमन विभाग और विद्युत सुरक्षा विभाग की अनापत्ति (NOC) भी नहीं मिलने की बात सामने आई, जिससे परिसर में दुर्घटना की आशंका जताई गई. पुलिस ने मौलवी/शिक्षक जावेद अख्तर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Khoda Murder Case News: खोड़ा हत्याकांड पर क्या बोले मुसलमान
खोड़ा में इंटरनेट सेवा संबंधी कार्य करने वाले स्थानीय निवासी आज़ाद सैफी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक व्यक्ति की करतूत की वजह से पूरे समुदाय की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं असद या उसके परिवार को निजी तौर पर नहीं जानता था. बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चों की परवरिश कैसे होती है और माता-पिता को उनकी परवरिश पर ध्यान देना चाहिए.’’
Khoda Murder News Live: सूर्या चौहान के घर पहुंचीं जनरल वीके सिंह की बेटी
भारी सुरक्षा के बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान मिजोरम के राज्यपाल वी.के. सिंह की बेटी मृणालिनी सिंह ने मारे गए 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने परिवार से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस हत्या से समाज में एक गलत संदेश गया है. मृणालिनी सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से असद ने सूर्या से दोस्ती की और फिर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी, वह मानवता के दृष्टिकोण से भी गलत है. न्याय जरूर मिलेगा, क्योंकि ऊपर भगवान हैं और यहां योगी जी भी हैं.’’ उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही स्थानीय भाजपा नेता परिवार के साथ खड़े हैं और आगे भी उनका समर्थन करते रहेंगे.
Asad Encounter News Live: असद के घर पर लगे नोटिस में क्या-क्या लिखा है
न्यूज़ 18 इंडिया की टीम उस घर पर पहुंची जहां जिला प्रशासन ने एक नोटिस चस्पा किया है. जिस पर लिखा है कि यह अवैध कब्जा है इसे 15 दिन के भीतर हटा लिया जाए वरना इस पर आगे की कार्यवाही होगी. इस घर के पास रहने वाले पड़ोसी ललित ने बताया कि यह घर असद के पिता एक साल पहले बेच चुके हैं. किसी प्रॉपर्टी डीलर को इसे बेचा गया था. फिलहाल यहां कोई किरायेदार रह रहा था, जो घटना के बाद से यहां से चला गया है. पिछले 20-22 साल से वह यहां पर रह रहे थे. ललित ने बताया कि इस घटना के बाद से लगातार लोग यहां आ रहे हैं. यहां लोग दहशत में है. जिस घर पर नोटिस लगा है. उसमें भी तोड़फोड़ की गई, जिसकी वजह से जो गेट है वो पीछे की तरफ खिसक गया है.
Khoda Murder News Live: खोड़ में क्यों मदरसे हुए सील
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि इलाके में संचालित तीन मदरसों को सील कर दिया गया है, क्योंकि उनका संचालन बिना किसी मान्यता के किया जा रहा था. कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सत्यापन अभियान के दौरान तीन ऐसे मदरसों की पहचान की गई, जो मदरसा बोर्ड या अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पंजीकरण कराए बिना ही चलाए जा रहे थे.’’
Khoda Surya Murder News Live: सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा में तनाव
इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. कई दुकानें मंगलवार को बंद रहीं, जिनमें दोनों समुदायों के सदस्यों द्वारा संचालित प्रतिष्ठान भी शामिल थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं. इस बीच, जिला प्रशासन और पुलिस ने खोड़ा में तीन दिवसीय ‘‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’’ शुरू किया, जिसके तहत किरायेदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अनाधिकृत संपत्तियों और संदिग्ध आपराधिक तत्वों का सत्यापन किया जा रहा है.
Khoda Surya Murder News Live: सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा में तीन मदरसे सील
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सत्यापन कार्य तेज करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को तीन गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को सील कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह कार्रवाई 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या कथित तौर पर उसके दोस्त असद और उसके साथियों द्वारा किये जाने के बाद की जा रही है. मामले का मुख्य आरोपी असद पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा जा चुका है.
Asad Encounter News Live: असद के एनकाउंटर पर रील बनाने वाले को पुलिस ने पकड़ा
गाजियाबाद के असद एनकाउंटर पर रीलबाजों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है.विवादित टिप्पणी कर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की गिरफ्त में माफी मांगता नजर आया आरोपी अमन. मुस्लिम युवक ने सूर्य हत्याकांड के आरोपी के पक्ष में रील बनाकर वायरल की. पुलिस ने माहौल बिगड़ने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया. थाना ब्रह्मपुरी पुलिस का एक्शन.