गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा

0
गर्मियों में सूख रहे पौधे? अपनाएं ये आसान देसी उपाय, गार्डन रहेगा हरा-भरा


Last Updated:

गर्मी के मौसम में पौधों की देखभाल करना चुनौती भरा होता है, क्योंकि तेज धूप और गर्म हवाएं उनकी नमी छीन लेती हैं. लेकिन कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर आप अपने गार्डन को सूखने से बचा सकते हैं. नारियल के छिलके, चावल का पानी और सही छाया का इस्तेमाल करके पौधों को लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रखा जा सकता है.

गर्मियों के दिनों में पेड़-पौधों की देखरेख करना आसान नहीं होता. तेज धूप, गर्म हवा और मिट्टी में जल्दी सूखापन आने से पौधे मुरझाने लगते हैं. कई लोग अपने घर, छत और गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन सही देखभाल न मिलने पर उनकी हरियाली जल्दी खत्म हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर पौधों को लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रखा जा सकता है.

देसी उपाय

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि लोग अपने गार्डन, घर और बगीचों में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं, लेकिन अप्रैल-मई में अधिक गर्मी पड़ने लगती है और गर्म लू भी चलती है, जिससे पौधे मुरझा जाते हैं और कुछ सूख भी जाते हैं. ऐसे में इन पौधों की देखभाल करना बेहद जरूरी है.

देसी उपाय

मुरझाते पौधों के लिए एक चीज सबसे ज्यादा जरूरी है और वह है उन्हें पानी देना. जिस तरह मनुष्य को जिंदा रहने के लिए खाने-पीने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह पौधों को भी पानी चाहिए होता है. इसलिए रोजाना सुबह-शाम पौधों में पानी जरूर दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

देसी उपाय

गार्डन या बगीचे में लगे पौधों के लिए नारियल के छिलकों का उपयोग बहुत फायदेमंद साबित होता है. इसका उपयोग करने के लिए पहले नारियल के छिलकों को 10 से 15 मिनट पानी में भिगोकर रखें, फिर इन्हें पौधों के चारों तरफ मिट्टी के ऊपर बिछा दें. ऐसा करने से पौधों की जड़ों पर सीधे तेज धूप नहीं पड़ेगी और मिट्टी में नमी बनी रहेगी, जिससे बार-बार पानी देने की जरूरत भी कम हो जाएगी.

देसी उपाय

चावल का पानी गर्मी के मौसम में गार्डन की हरियाली बनाए रखने और सूखे पौधों में जान डालने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसके लिए एक मुट्ठी चावल को एक लीटर गर्म पानी में भिगो दें. अब इसमें एक चम्मच सोडा और सफेद सिरका मिला दें. इसके बाद इस तैयार घोल को पौधों की मिट्टी पर डाल दें, इससे पौधों को पोषण मिलेगा और वे फिर से हरे-भरे होने लगेंगे.

देसी उपाय

गर्मी में पौधों को धूप से बचाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें छाया वाली जगह पर रखना बेहतर होता है, जहां सीधी धूप न आती हो. ज्यादा तेज धूप से पौधे सूख सकते हैं, इसलिए उन्हें ऐसी जगह रखें जहां सुबह-शाम करीब एक-दो घंटे की हल्की धूप मिल सके.

देसी उपाय

पौधों को कड़ी धूप से बचाने के लिए आप शेड कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बहुत तेज धूप में पौधे रखने से वे जल सकते हैं और उनके पत्ते सूखने लगते हैं. ऐसे में शेड कवर का उपयोग करके आप पौधों को तेज धूप से सुरक्षित रख सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *