आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव

0
आम के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए किसान हार्मोन प्लानोफिक्स का करें छिड़काव


Last Updated:

अपने आम के जोड़ को मजबूत करना है तो इसके लिए एक हार्मोन आता है प्लानोफिक्स. जिसको 3 से 4 ग्राम 10 लीटर पानी के हिसाब से किसान अगर आम के पेड़ों पर छिड़काव करता है. एक तो आम के जोड़ मजबूत हो जाते हैं और दूसरा फल जल्द टूट कर नहीं गिरता है. लेकिन किसानों को इसका विशेष ध्यान रखना होता है. इसको उन परिस्थितियों में उपयोग करना चाहिए जब पेड़ से फल ज्यादा गिर रहा हो.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुरः जिले को मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है. यहां के किसान सैकड़ो प्रकार के आम की वैरायटी को लगाते हैं, लेकिन इस समय आम के पेड़ों पर बौर आ रहा है. बौर से जल्द ही आम बनना शुरू होगा लेकिन कई बार देखा जाता है कि आम के पेड़ों पर बनने वाला आम जल्द ही टूट कर नीचे गिर जाता है. जिससे किसान को भारी नुकसान होता है. पेड़ से आम टूटकर गिरने के कई कारण होते हैं. जिसमें सही समय पर आम के बाग में सिंचाई न करना, आम के पेड़ों पर विभिन्न तरह के कीटों का प्रकोप होना और आम के पेड़ों को सही समय पर पोषक तत्वों की पूर्ति न करना. जबकि कई बार आम के पेड़ पर अधिक फल आने से भी प्राकृतिक तरीके से फल टूट कर गिरने लगते हैं.

पेड़ में पानी भरने से बचे

कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी व प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आम के बाग में किसान मैनेजमेंट अच्छे से करें तो समस्याएं नहीं आती है. जैसे ही आम के पेड़ों पर बोर से फल बन जाता है तो कुछ किसान भाई अपनी आम के बाग को पहले तो सूखा रखते हैं और उसके बाद उसमें पानी भर देते हैं. आम के बाग में पानी ज्यादा बढ़ने से प्रेशर बनता है और आम के पेड़ पर फल का वजन अधिक होने के कारण वह टूटकर गिरने लगता है.

कीट फल पर करता है अटैक

दूसरा कारण फल टूट कर गिरने का होता है. कुछ कीट होते हैं जो फलों के जोड़ों पर अटैक करते हैं और उसे कमजोर कर देते हैं. अगर हमारे बाग में किसी प्रकार की बीमारी और प्रकोप नहीं है और हमें अपने आम के जोड़ को मजबूत करना है तो इसके लिए एक हार्मोन आता है प्लानोफिक्स जिसको 3 से 4 ग्राम 10 लीटर पानी के हिसाब से किसान अगर आम के पेड़ों पर छिड़काव करता है. एक तो आम के जोड़ मजबूत हो जाते हैं और दूसरा फल जल्द टूट कर नहीं गिरता है. लेकिन किसानों को इसका विशेष ध्यान रखना होता है इसको उन परिस्थितियों में उपयोग करना चाहिए जब पेड़ से फल ज्यादा गिर रहा हो. कुछ आम के पेड़ों पर फल अधिक आ जाने के कारण प्राकृतिक तरीके से भी फल टूट कर गिरता है. लेकिन अगर ज्यादा ही फल टूटने की समस्या आ रही है तो अगर इस तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे तो निश्चित रूप से फल टूट कर गुरने बंद हो जाएंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *