छोटा सा बीज, लेकिन असर जबरदस्त, शुगर हो या दिल की बीमारी, ये है सॉल्यूशन, जाने

0
छोटा सा बीज, लेकिन असर जबरदस्त, शुगर हो या दिल की बीमारी, ये है सॉल्यूशन, जाने


Last Updated:

मौसमी फलों में जामुन एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है. खासतौर पर इसके बीज में ऐसे चमत्कारी गुण मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल प्राचीन समय से घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक उपचारों…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • जामुन के बीज में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं.
  • जामुन के बीज का चूर्ण शुगर और हृदय रोग में लाभकारी है.
  • बिना विशेषज्ञ की सलाह के जामुन बीज का सेवन न करें.

बलिया. मौसमी फलों में औषधीय वृक्षों में जामुन का अपना अलग ही महत्त्व है, जो कहीं न कहीं कई चमत्कारी गुणों को समेटे हुए है. इसके काले रंग का छोटा फल जिसे लोग खाने के बाद उसके बीज को फेंक देते हैं, लेकिन जामुन के बीज के लाभ की अगर जानकारी आपको हो जाए तो शायद एक-एक बीज बटोरते चलेंगे. बिल्कुल सही सुना आपने, इसके बीज के एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे हैरान करने वाले हैं. यही नहीं, इसका प्रयोग प्राचीन काल से दादी-नानी घरेलू नुस्खे के रूप में करती आ रही हैं.

जामुन के बीज के सेवन का परिणाम यह देखा गया है कि इसके आगे महंगी से महंगी दवाइयां भी फेल हैं. नो साइड इफेक्ट्स वाले इन नुस्खों का कोई जवाब नहीं है. वैसे घरेलू नुस्खों के अलावा आयुर्वेद में भी इसके चूर्ण या सिरका मिलता है. आइए विस्तार से जानते हैं…

खुद की दादी को बुढ़ापे तक नहीं हुआ कोई रोग…
नगर के बिशुनीपुर निवासी मुशीर जैदी ने बताया कि, “उनकी खुद की दादी जामुन के बीज का उपयोग करती थीं, दादी घरेलू नुस्खे पर ज्यादा भरोसा किया करती थीं. उनको बुढ़ापे तक कोई रोग नहीं हुआ था.” जानकारी के मुताबिक, जामुन का बीज एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तमाम गुणों से भरपूर होता है.

इन रोगों में रामबाण, कैसे करें तैयार
जामुन के बीज को अच्छे से धोकर सही से सूखने के बाद बीज को चूर्ण के रूप में तैयार करके इकट्ठा करें. सुबह खाली पेट एक चम्मच चूर्ण खाकर ऊपर से पानी पी लें. ऐसा करने से शुगर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, बॉडी डिटॉक्स, पाचन तंत्र और वजन घटाने जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है. अगर कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित हो तो बिना एक्सपर्ट की सलाह लिए इसका सेवन न करें, क्योंकि उम्र और बीमारी के हिसाब से सही डोज एक चिकित्सक ही बता सकता है.

homeuttar-pradesh

छोटा सा बीज, लेकिन असर जबरदस्त, शुगर हो या दिल की बीमारी, ये है सॉल्यूशन, जाने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *